/newsnation/media/media_files/2026/02/27/rinku-singh-2026-02-27-07-58-59.jpg)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. डॉक्टरों के अनुसार खानचंद सिंह को मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी जा रही थी. अस्पताल की टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.
Former cricketer Harbhajan Singh tweets, "Pained to learn about the demise of Shri Khanchand Singh Ji, father of Rinku Singh. This must be an especially difficult time for Rinku and his family, even as he remains committed to his responsibilities during the T20 World Cup. My… pic.twitter.com/dlpwlcWCIU
— IANS (@ians_india) February 27, 2026
पिता से मिलने नोएडा गए थे रिंकू
रिंकू सिंह को जब अपने पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, तब वह टीम इंडिया के साथ चेन्नई में थे. वह तुरंत प्रैक्टिस सेशन छोड़कर नोएडा अपने घर पहुंचे थे. कुछ समय पिता के साथ बिताने के बाद उन्होंने फिर से टीम से जुड़ने का फैसला किया था. उनके इस जज्बे की कई लोगों ने सराहना भी की थी.
जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं मिला मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले वह टीम के साथ दोबारा जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. वह एक्स्ट्रा फील्डर के रूप में मैदान पर नजर आए थे. इस टूर्नामेंट में रिंकू का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.
घर लौट सकते हैं रिंकू
28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. अब पिता के निधन के बाद माना जा रहा है कि वह टूर्नामेंट बीच में छोड़कर घर लौट सकते हैं. हालांकि आगे वह टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे या नहीं, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us