IND vs ZIM: जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, साउथ अफ्रीका ने किया क्वालीफाई, IND vs WI के बीच खेला जाएगा नॉकआउट मैच

IND vs ZIM: भारत से हारने के बाद जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. वहीं साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच नॉकआउट मैच खेला जाएगा.

IND vs ZIM: भारत से हारने के बाद जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. वहीं साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच नॉकआउट मैच खेला जाएगा.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs WI

IND vs WI Photograph: (AFP)

IND vs ZIM: भारत ने सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया है. इस हार के साथ जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. जबकि टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की रेस में खुद को बरकरार रखा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट पर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 256 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी.

Advertisment

जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुई बाहर

जिम्बाब्वे की टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीम को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन सुपर-8 में जिम्बाब्वे कमाल नहीं दिखा पाए और शुरुआती 2 मैच जीतकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 107 रनों से हराया था. अब दूसरे मैच में भारत ने 72 रनों से हराया है. 

साउथ अफ्रीका ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई

वहीं साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर लिया है. ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली साउथ अफ्रीका पहली टीम बनी है. साउथ अफ्रीका ने 4 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है. पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को हरा.ा था. इसके बाद दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया. 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा नॉकआउट मैच

अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच नॉकआउट का मैच खेला जाएगा. इस मैच में जो टीम जीतेगी वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ग्रुप-ए से पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. भारत और वेस्टइंडीज का नॉकआउट मैच 2 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें:  WI vs SA: रोमारियो शेफर्ड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 6 बार किया ये कारनामा, हर बार Romario Shepherd शामिल

SURYAKUMAR YADAV IND vs ZIM
Advertisment