/newsnation/media/media_files/2026/01/17/vaibhav-suryavanshi-2026-01-17-13-19-22.jpg)
Vaibhav Suryavanshi
U19 World Cup 2026: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच प्रेजेंटेशन में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे फैंस उनके मुरीद हो गए. आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी.
वैभव ने 175 रन की पारी खेलकर दिलाई जीत
हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस बड़े स्कोर की नींव वैभव की 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी ने रखी. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े. उनका स्ट्रोक प्ले इतना दमदार था कि इंग्लैंड की गेंदबाजी पूरी तरह दबाव में आ गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 311 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 100 रन से जीत लिया. वैभव को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला.
सूर्यवंशी ने अपने अवॉर्ड्स किए समर्पित
आपको बता दें कि वैभव ने इन अवॉर्ड्स को अपने परिवार को नहीं, बल्कि टीम के सपोर्ट स्टाफ और कोचिंग स्टाफ को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से सपोर्ट स्टाफ ने खिलाड़ियों की फिटनेस, तैयारी और आत्मविश्वास पर बहुत मेहनत की है. उनके अनुसार, टीम की सफलता के पीछे स्टाफ की बड़ी भूमिका रही है.
For his swashbuckling 175, Vaibhav Sooryavanshi is crowned the @aramco Player of the Match in the #U19WorldCup Final 👏 pic.twitter.com/eaclMa682j
— ICC (@ICC) February 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है. पूरी तैयारी, सपोर्ट स्टाफ की मेहनत, एशिया कप और इससे पहले वाली सीरीज, इन सब ने हमें इस पल तक पहुंचाया है. हमने ज्यादा दबाव नहीं लिया, बस सरल रखा और टूर्नामेंट में जो करते आए, वही किया. तैयारी बहुत अच्छी रही, न सिर्फ एशिया कप से, बल्कि पिछले 8-9 महीनों से सब ने कड़ी मेहनत की है. हम जानते हैं कि हमने कितना काम किया है. मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा था और मैं जानता हूं कि बड़े मैचों में परफॉर्म करने की क्षमता मुझमें है.’
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
पूरे टूर्नामेंट में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने 7 मैचों में 439 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के निकले. कम उम्र में इतना परिपक्व खेल दिखाकर वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि पूरे देश का दिल भी जीत लिया.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली से लेकर आयुष म्हात्रे तक... जानिए भारत को अंडर-19 वर्ल्डकप जिताने वाले सभी कप्तानों के नाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us