भारत-पाकिस्तान मैच के दुश्मन पैसों के लिए बने दोस्त, साहिबजादा फरहान का UK में उड़ा मजाक, देखें वायरल वीडियो

India vs Pakistan: भारत से पाकिस्तान को मिली टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐसा क्या है आइए इस बारे में जानते हैं.

India vs Pakistan: भारत से पाकिस्तान को मिली टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐसा क्या है आइए इस बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
India vs Pakistan

India vs Pakistan Photograph: (AFP)

India vs Pakistan: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया था. इस मैच के बाद का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भारत और पाकिस्तान के दो रूममेट नजर आ रहे है, जो यूके में रहते हैं. इन दोनों का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है. इस वीडियो में ऐसा क्या है आइए इस बारे में जानते हैं.

Advertisment

भारत-पाकिस्तानी फैंस का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय और पाकिस्तानी रूममेट्स की मजेदार नोकझोंक देखी जा सकती है. ये फनी वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. क्योंकि इसमे भारतीय और पाकिस्तानी फैंस के बीच दोस्ताना पहलू देखा जा सकता है. 

भारतीय फैन ने उड़ाया पाकिस्तानी फैन का मजाक

इस वायरल वीडियो में पाकिस्तानी ट्रेनी एयरक्राफ्ट इंजीनियर अली रजा किचन में आराम से रोटियां बना रहे हैं. उस दौरान उनका भारतीय रूममेट और गायक यूसुफ सुलेमानी इंडियन क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाते हुए हंसता हुआ आता है. वो साहिबजादा फरहान कहते हुए हंसने लगता है. फरहान पर पाकिस्तानी फैंस दांव लगा रहे थे लेकिन हार्दिक ने उन्हे बगैर रन बनाए पवेलियन भेज दिया था. 

इस वीडियो में दोनों ही आपस में हल्का-फुल्का मजाक करते हुए नजर आते हैं. इस दौरान पाकिस्तान के अली कैमरे की ओर देखकर कहते हैं, देख रहे हैं आप लोग? पाकिस्तान की हार के बाद भारतीय के साथ रहने की यही समस्या है. इस वीडियो को कैप्शन दिया गया. मैच में अलग, किराए में एक... ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई और 61 रनों से मैच हार गई.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 में किस गेंदबाज ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन, जानिए किसके नाम दर्ज बेस्ट बॉलिंग फीगर्स

Viral Video India vs Pakistan T20 world Cup 2026
Advertisment