T20 World Cup 2026 में किस गेंदबाज ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन, जानिए किसके नाम दर्ज बेस्ट बॉलिंग फीगर्स

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज, यूएई और अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. आइए उनक बॉलर्स के बारे में जानते हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलिंग फीगर्स दर्ज हैं.

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज, यूएई और अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. आइए उनक बॉलर्स के बारे में जानते हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलिंग फीगर्स दर्ज हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Mohammad Nabi

Mohammad Nabi Photograph: (x/icc)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं. अब सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने वाले है, जिनमें भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें जगह बना चुकी हैं. 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू होंगे और 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे बेहतरीन बॉलिंग फीगर्स हासिल करने वाले गेंदबाजी के बारे में बताने वाले हैं. 

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बेस्ट बॉलिंग फीगर्स बाले गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड और यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने हासिल किए हैं. इन दोनों ने इस टूर्नामेंट में फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं. शेफर्ड और सिद्दीकी के अलावा अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस ने भी बेस्ट बॉलिंग फीगर्स हासिल किए हैं.

शेफर्ड और सिद्दीकी के नाम बेस्ट बॉलिंग फीगर्स

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में एक ओवर में हैट्रिक हासिल की थी और इसी मैच में उन्होंने पांच विकेट चटकाकर फाइव विकेट हॉल हासिल किया. शेफर्ड के अलावा यूएई के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइव विकेट हॉल हासिल किया. उन्होंने अपने 4 ओवर के 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. 

इन गेंदबाजों के बॉलिंग फीगर्स भी हैं शानदार

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नबी ने कनाडा के खिलाफ 4 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया के पेस गेंदबाज नाथन एलिसन ने आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे.  अजमतुल्ला उमरजई भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं.

ये खबर भी पढ़ें : T20 World Cup के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका का कैसा रहा है रिकॉर्ड, जानिए दोनों के हेड टू हेड आंकड़े

romario shepherd Mohammad Nabi T20 world Cup 2026
Advertisment