T20 World Cup के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका का कैसा रहा है रिकॉर्ड, जानिए दोनों के हेड टू हेड आंकड़े

T20 World Cup : भारत और साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भिड़ने वाली है. उससे पहले दोनों के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

T20 World Cup : भारत और साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भिड़ने वाली है. उससे पहले दोनों के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs SA

IND vs SA Photograph: (AFP)

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी से करने वाली है, जहां वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना सुपर-8 का पहला मैच रविवार को साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने वाली है. भारत का नेतृत्व इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, तो वहीं साउथ अफ्रीका की कमान एडन मार्करम ने संभाली हुई है. इन दोनों ही टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. 

Advertisment

ग्रुप स्टेज में कैसा रहा भारत-साउथ अफ्रीका का सफर

भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने 4 में से सभी 4 मुकाबले जीते हैं. भारत ने यूएसए, नामीबिया पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है.तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी ग्रुप स्टेज के 4 में से 4 मैच जीतकर सुपर-8 में आ रही है. साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई को हराया है. 

भारत और साउथ अफ्रीका अब तक टूर्नामेंट की मजबूत टीमें रहीं हैं. साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में डबल सुपर ओवर खेला है. अब इन दोनों टीमों के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला होने वाला है. उससे पहले हम आप टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 7 बार मुकाबला हुआ है. इसमें से भारतीय क्रिकेट टीम को 5 बार जीत मिली है, जबकि साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 2 मुकाबलों में बाजी मारी है. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 186 और लोएस्ट स्कोर 118 रन है. तो वहीं साउथ अफ्रीका का हाईएस्ट 172 रहा है, जबकि लोएस्ट स्कोर 116 रहा है.

भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 हेड टू हेड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बात करें तो उनके बीच 31 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 12 मैचों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा रहा है. 

इस दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डाले तो भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका पर भारी नजर आ रही है. लेकिन जिस प्रकार से साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल दिखाया है, उससे भारत के ऊपर अफ्रीकाई टीम भारी पड़ सकती है. 

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: आज ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा ओमान, जानिए कब और कहां होगा मैच

T20 World Cup IND vs SA ind vs sa head to head T20 world Cup 2026
Advertisment