T20 World Cup 2026: आज ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा ओमान, जानिए कब और कहां होगा मैच

T20 World Cup 2026: आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेला जाने वाला है. ये टूर्नामेंट का 40वां मैच है. इसके बाद सुपर-8 चरण की शुरुआत होगी.

T20 World Cup 2026: आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेला जाने वाला है. ये टूर्नामेंट का 40वां मैच है. इसके बाद सुपर-8 चरण की शुरुआत होगी.

author-image
Ashik Kumar
New Update
AUS vs OMA

AUS vs OMA Photograph: (X/ICC)

T20 World Cup 2026: आज यानी 20 फरवरी (शुक्रवार) को टी20 वर्ल्ड कप का अंतिम ग्रुप स्टेज मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने बची-कुची इज्जत बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. तो वहीं जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बाद ओमान भी ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से और दुखद विदाई देना चाहेगी.

Advertisment

जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगी दोनों टीमें 

ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीम पहले से ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 से बाहर हो चुकी है. अब इन दोनों टीमों पर अपना-अपना आखिरी मैच जीत के साथ खत्म कर टूर्नामेंट से विदाई लेने का मौका होगा. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड और ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह एक्शन में नजर आने वाले हैं.

टूर्नामेंट में जीत के लिए तरसीं दोनों टीमों 

इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक मैच में जीत मिली है और दो मैचों में उसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार मिली है. वहीं ओमान ने भी 3 मैच खेले हैं और उसे अपने सभी तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

ओमान और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

ओमान का स्क्वाड: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफियान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल, शफीक जान, करण सोनावाले, जय ओडेदरा, वसीम अली.

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड:  ट्रेविस हेड (कप्तान), स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू कुहनेमन.

ये भी पढ़ें :ZIM vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में पहली बार जिम्बाब्वे ने किया ये कारनामा, कोलंबो में हराकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

australia Oman T20 world Cup 2026
Advertisment