IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की इनामी बारिश, यहां जानिए किस टीम को मिलेगा कितना?

IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज (8 मार्च) अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के पास इतिहास रचने का मौका है, जबकि दोनों टीमों पर करोड़ों की इनामी राशि दांव पर है.

IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज (8 मार्च) अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के पास इतिहास रचने का मौका है, जबकि दोनों टीमों पर करोड़ों की इनामी राशि दांव पर है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
IND vs NZ

IND vs NZ Photograph: (x/bcci)

IND vs NZ Final: क्रिकेट प्रेमियों का लंबे समय से जिस मुकाबले का इंतजार था, वह दिन आखिर आ ही गया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. इस मैच में जीतने वाली टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की नई चैंपियन बनेगी. न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मुकाबला काफी खास है, क्योंकि वह अब तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में कीवी टीम पहली बार यह ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए भी यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम अगर यह फाइनल जीत जाती है, तो वह इतिहास रच देगी. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसके साथ ही भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन सकता है. इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड भारत के नाम हो सकता है. अब तक किसी भी टीम ने अपने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. अगर भारत यह मैच जीतता है, तो यह उपलब्धि भी उसके नाम दर्ज हो जाएगी. बता दें कि खिताब जीतने वाली टीम पर करोड़ों की इनामी बारिश होने वाली है. तो आइए जानते हैं किस टीम पर कितनी धनवर्षा होने वाली है.

Advertisment

सभी टीम पर होगी करोड़ों की इनामी बारिश

इस टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी टीमों पर इनामी राशि की भी खूब बरसात होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस टूर्नामेंट के लिए 13.5 मिलियन डॉलर के प्राइज पूल की घोषणा की है. भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 120 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है.

किसे कितना मिलेगा?

आपको बता दें कि टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर, यानी करीब 14.65 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. इसके अलावा सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को भी करीब 3.8 लाख डॉलर यानी लगभग 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी करीब 2.29 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल में जब ट्रॉफी लेकर एक साथ मैदान पर उतरे रोहित शर्मा और एमएस धोनी, देखने लायक था नजारा, VIDEO वायरल

T20 World Cup Sports News
Advertisment