New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/01/shubman-gill-and-sikandar-raza-2026-01-01-12-14-50.jpg)
Shubman Gill and Sikandar Raza Photograph: (X/BCCI)
Sikandar Raza Brother Death: साल 2026 की शुरुआत से पहले क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. ये खबर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सिकंदर रजा से जुड़ी हुई है. नए साल से पहले पाकिस्तानी मूल के जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर को बड़ा आघात हुआ है. उनके घर में मौत हो गई है. दरअसल, सिकंदर रजा के छोटे भाई मुहम्मद महदी का निधन हो गया है.
Advertisment
सिंकदर रजा के भाई का हुआ निधन
आपको बता दें कि सिकंदर रजा के भाई की उम्र महज 13 वर्ष थी. इतनी छोटी उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. रजा के भाई महदी को हरारे के वॉरेन हिल्स कब्रिस्तान में दफनाया गया. इस पूरे मामले की जानकारी जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड द्वारा दी गई है.
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने व्यक्त किया शोक
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस बारे में बताया है. रजा के भाई मुहम्मद महदी हीमोफीलिया से पीड़ित थे. वो एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित थे, इस बीमारी में खून सामान्य रूप से थक्का नहीं बना पाता है, इस बीमारी के चलते उनका निधन हो गया.
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ' जिम्बाब्वे क्रिकेट जिम्बाब्वे टी20 कैप्टन सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. उनके प्यारे छोटे भाई मुहम्मद महदी की 29 दिसंबर 2025 को हरारे में 13 साल की उम्र में अचानक मौत हो गई. मुहम्मद महदी हीमोफीलिया के साथ पैदा हुए थे और दुख की बात है कि हाल ही में हुई सेहत की दिक्कतों की वजह से उनकी जान चली गई'.
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ' जिम्बाब्वे क्रिकेट जिम्बाब्वे टी20 कैप्टन सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. उनके प्यारे छोटे भाई मुहम्मद महदी की 29 दिसंबर 2025 को हरारे में 13 साल की उम्र में अचानक मौत हो गई. मुहम्मद महदी हीमोफीलिया के साथ पैदा हुए थे और दुख की बात है कि हाल ही में हुई सेहत की दिक्कतों की वजह से उनकी जान चली गई'.
𝗭𝗖 𝗲𝘅𝘁𝗲𝗻𝗱𝘀 𝗰𝗼𝗻𝗱𝗼𝗹𝗲𝗻𝗰𝗲𝘀 𝘁𝗼 𝗦𝗶𝗸𝗮𝗻𝗱𝗮𝗿 𝗥𝗮𝘇𝗮 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗹𝗼𝘀𝘀 𝗼𝗳 𝗵𝗶𝘀 𝗯𝗿𝗼𝘁𝗵𝗲𝗿
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) December 31, 2025
Zimbabwe Cricket (ZC) extends its heartfelt condolences to Zimbabwe T20I Captain Sikandar Raza and his family following the untimely passing of his beloved… pic.twitter.com/CVCBwVntEi
पोस्ट में आगे लिखा कि, ' उन्हें 30 दिसंबर 2025 को हरारे के वॉरेन हिल्स कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड, मैनेजमेंट, खिलाड़ी और स्टाफ इस बहुत मुश्किल समय में सिकंदर रजा और उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं. अल्लाह उन्हें हिम्मत और हिम्मत दे और मुहम्मद महदी की आत्मा को शांति मिले'.
सिकंदर रजा का शानदार क्रिकेट करियर
सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए अहम योगदान दिया है. उन्होंने अब तक टीम के लिए 22 टेस्ट, 153 वनडे औ 127 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 1434, 4476 और 2883 रन बनाए हैं. उनके नाम वनडे में 1 जबकि टेस्ट और टी20 में 1-1 शतक दर्ज है. उन्होंने टेस्ट में 40, वनडे में 94 और टी20 में 102 विकेट हासिल किए हैं.
ये खबर भी पढ़ें : Mumbai Indians ने जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने 6 छक्के ठोक काटा बवाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us