Mumbai Indians ने जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने 6 छक्के ठोक काटा बवाल

SA20: मुंबई इंडियंस ने जिस बल्लेबाज को आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. अब उसी बल्लेबाज ने टी20 मैच में 6 छक्के ठोककर तबाही मचा दी है.

SA20: मुंबई इंडियंस ने जिस बल्लेबाज को आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. अब उसी बल्लेबाज ने टी20 मैच में 6 छक्के ठोककर तबाही मचा दी है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Sherfane Rutherford

Sherfane Rutherford Photograph: (X/SA20)

SA20 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जिस खिलाड़ी पर आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने पैसे लुटाए उसने बल्ले से बवाल काट दिया है. इस खिलाड़ी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाज से तूफानी मचा दिया है और आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के फैंस में उम्मीद जगा दी है कि, वो टीम को शानदार फिनिशिंग कर सकते हैं. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के 27 वर्षीय बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में धमाल मचा दिया है. 

Advertisment

मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2026 के लिए ट्रेड किया था. मुंबई इंडियंस ने शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2026 सीजन के लिए गुजरात टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपये की रकम में ट्रेड किया था. रदरफोर्ड को उनकी पिछली मौजूदा फीस ₹2.6 करोड़ पर ही मुंबई लाया गया था.

शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में मुंबई को एक विस्फोटक और आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मिल गया. मुंबई ने आईपीएल का खिताब पांच बार अपने नाम किया है. इस समय हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं. मुंबई इस बार ट्रॉफी पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

रदरफोर्ड ने 6 छक्के ठोक कूटे 47 रन

अब उन्होंने साउथ अफ्रीका में खेली जा रही SA20 लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीम एमआई केपटाउन के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाया है. उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से 6 छक्के लगाकर तूफानी पारी खेली. कैरेबियाई बल्लेबाज रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 47 रन की नाबाद पारी खेली. 

कैपिटल्स ने 85 रनों से जीता मैच 

SA20 लीग का 8वां मैच बीते बुधवार को एमआई केपटाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया. रदरफोर्ड की 47 रनों की नाबाद पारी की बदौलत कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए. एमआई केपटाउन इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 135 रनों पर ढेर हो गई और कैपिटल्स ने 85 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ये खबर भी पढ़ें:Australia Squad: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, पैट कमिंस नहीं ये खिलाड़ी बना कप्तान

mumbai-indians SA20 sherfane rutherford
Advertisment