/newsnation/media/media_files/2026/02/09/zim-vs-oma-2026-02-09-18-13-59.jpg)
ZIM vs OMA Photograph: (X/Zimbabwe Cricket)
Zimbabwe vs Oman: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है. जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 103 रनों पर सिमट गई. जवाब में जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 48 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीताकर लौटे.
ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी ने की ओपनिंग
ओमान के दिए 104 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी ओपनिंग करने उतरे. दोनों ओपनर्स के बीच पहले विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर तदिवानाशे मारुमानी 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. फिर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे डायोन मायर्स खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए.
ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर ने खेली शानदार पारी
इसके बाद ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ मिलकर जिम्बाब्वे को शानदार 8 विकेट से जीत दिलाई. ब्रायन बेनेट ने 36 गेंदों पर 48 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका निकला. वहीं ब्रेंडन टेलर 30 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने 3 चौके लगाए. ओमान के लिए दोनों विकेट सुफयान महमूद ने लिए.
Zimbabwe pacers seize control to deliver their opening #T20WorldCup victory 💥
— ICC (@ICC) February 9, 2026
📝: https://t.co/EBoAzojr0Wpic.twitter.com/VYuTjzk7xX
ब्लेसिंग मुजारबानी को शानदार प्रदर्शन के लिए मिला प्लेयर ऑफ द मैच
ओमान के लिए विनायक शुक्ला ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 28 रन बनाए. जबकि सूफियान महमूद 39 गेंद पर 25 रन बनाए. इसके अलावा नदीन खान ने 20 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा ओमान का कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. वहीं जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगरावा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने शानदार गेंदबाजी की और 3-3 विकेट चटकाए. ब्लेसिंग मुजारबानी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
Blessing Muzarabani was at his fiery best in Colombo and won the @aramco POTM award🙌#T20WorldCuppic.twitter.com/hrPCJwZ7ax
— ICC (@ICC) February 9, 2026
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: सिर्फ 5 गेंद खेलने वाले को मिला प्लेयर ऑफ द मैच, 84 रन बनाने वाला रह गया खाली हाथ, जानें क्यों
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us