T20 World Cup 2026: सिर्फ 5 गेंद खेलने वाले को मिला प्लेयर ऑफ द मैच, 84 रन बनाने वाला रह गया खाली हाथ, जानें क्यों

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली के खिलाफ अपने दूसरे मैच में स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर माइकल लीस्क ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली के खिलाफ अपने दूसरे मैच में स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर माइकल लीस्क ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Michael Leask

Michael Leask Photograph: (X/ICC)

Scotland vs Italy: इटली क्रिकेट टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है. 9 फरवरी को अपने पहले मैच में इटली का सामना स्कॉटलैंड से हुआ. इस मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया. स्कॉटलैंड के जीत के हीरो माइकल लीस्क रहे, जिन्होंने बल्ले के बाद गेंद से धमाल मचाया. माइकल लीस्क ने सिर्फ 5 गेंदों का सामना किया और तोड़तोड़ बल्लेबाजी की. इसके बाद उन्होंने गेंद से भी कमाल किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. 

Advertisment

जॉर्ज मुंशी ने खेली 84 रनों की पारी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर्स में सिर्फ 4 विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया. स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुंशी ने सबसे ज्यादा 54 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौका और 2 छक्के लगा. इसके बाद आखिरी में माइकल लीस्क ने कमाल की बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया.

माइकल लीस्क ने 5 गेंद पर जड़े 22 रन

माइकल लीस्क ने सिर्फ 5 गेंदों पर का सामना किया और नाबाद 22 रन जड़ दिए. इस दौरान लीस्क ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. यानी उन्होंने 4 गेंदों पर 20 रन बाउंड्री से बटोरे. जबकि पांचवे गेंद पर 2 रन लिए. यानी माइकल लीस्क ने एक भी गेंद डॉट नहीं खेली. इसके बाद इसके बाद माइकल लीस्क ने गेंदबाजी में धमाल मचाया और इटली बैटिंग ऑर्डर ध्वस्त कर दिया. 

माइकल लीस्क 4 विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ द मैच

माइकल लीस्क ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उनके इस घातक गेंदबाजी के सामने इटली की पूरी टीम 16.4 ओवर में ही 134 रन पर सिमट गई. लीस्क को उनके इस शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: वानिंदु हसरंगा ने ध्वस्त कर दिया लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले श्रीलंकाई प्लेयर

Michael Leask T20 world Cup 2026
Advertisment