T20 World Cup 2026: वानिंदु हसरंगा ने ध्वस्त कर दिया लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले श्रीलंकाई प्लेयर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मैच में श्रीलंका के स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मैच में श्रीलंका के स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
wanindu hasaranga

wanindu hasaranga Photograph: (X/ICC)

T20 World Cup 2026: श्रीलंका के स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. श्रीलंका ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज किया. 8 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराया. श्रीलंका के जीत के हीरो महीश तीक्ष्णा के अलावा चोटिल वानिंदु हसरंगा भी रहें. इन दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए. इसी के साथ वानिंदु हसरंगा ने इतिहास रच दिया. 

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा 3 विकेट लेते ही टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. दरअसल वानिंदु हसरंगा अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है. मलिंगा ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 38 विकेट हासिल किए थे. अब वानिंदु हसरंगा 40 विकेट के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 11.47 की औसत और 6.01 की शानदार इकॉनामी रेट से गेंदबाजी की है. वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी कर चुके हैं.

वानिंदु हसरंगा ने राशिद खान और शाहीन अफरीदी को छोड़ा पीछे

टी20 वर्ल्ड कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वानिंदु हसरंगा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. राशिद ने 38 विकेट और शाहीन अफरीदी 39 विकेट लिए थे. अब हसरंगा ने अब अपने नाम 40 विकेट कर लिए हैं. अब हसरंगा से आगे सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 विकेट लेकर टॉप पर काबिज हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

शाकिब अल हसन - 50 विकेट

वानिंदु हसरंगा - 40 विकेट

शाहीन अफरीदी - 39 विकेट

राशिद खान - 38 विकेट

लसिथ मलिंगा - 38 विकेट

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने चली नई चाल, IND vs PAK मैच खेलने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें, भारत को नहीं होगी मंजूर

T20 world Cup 2026 Wanindu Hasaranga
Advertisment