ZIM vs SA: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग-11 में किए 3 बड़े बदलाव

ZIM vs SA: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

ZIM vs SA: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
ZIM vs SA Toss Update

ZIM vs SA Toss Update

ZIM vs SA Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 का 51वां मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो जिम्बाब्वे के पक्ष में गिरा. जहां, टॉस जीतकर कप्तान सिकंदर रजा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अफ्रीकी टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन्हें मौका मिला है.

Advertisment

टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान?

सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, यह दिन का मैच है और दुर्भाग्य से हमारी टीम में मौजूद चोटों को देखते हुए यह हमारी गेम स्ट्रैटजी के लिए सही है. रिचर्ड नगारवा पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे. हमने वास्तविकता देख ली है, हमें देखना होगा कि हम कैसे सुधार कर सकते हैं और 18 महीनों में मध्य-तालिका की टीम बन सकते हैं.

वहीं, एडेन मार्करम ने टॉस पर कहा, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, हम लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और देखना चाहते थे कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हमारा प्रदर्शन कैसा रहता है. हमारी टीम में तीन बदलाव हैं... केवना मफाका, एनरिच नॉर्टजे और जॉर्ज लिंडे प्लेइंग-11 में शामिल हुए हैं. ये तीनों पर्दे के पीछे रहकर मेहनत कर रहे हैं और इन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए. इससे हमें आगे चलकर किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में उन्हें खेलते हुए देखने का भी मौका मिलेगा.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे : तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मैडेंडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी

साउथ अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

ये भी पढ़ें: ये हैं T20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-2 पर हैं विराट कोहली

ZIM vs SA
Advertisment