/newsnation/media/media_files/2026/03/01/virat-kohli-2026-03-01-13-51-58.jpg)
virat kohli Photograph: (Image Source: AFP)
T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड्स तोड़े. साहिबजादा ने श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में शतक लगाया और इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब टी-20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फरहान के नाम पर दर्ज हो गया है, जो पहले विराट के नाम पर दर्ज था.
साहिबजादा फरहान
टी-20 विश्व कप 2026 में साहिबजादा फरहान ने 6 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 383 रन बनाए. इस टूर्नामेंट में फरहान ने 6 मुकाबले खेले, जिसमें 76.60 के औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशकत आए. टूर्नामेंट के इतिहास में एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
Sahibzada Farhan raises the bar as the most-prolific scorer at a single Men's #T20WorldCup 😱
— ICC (@ICC) March 1, 2026
More 👉 https://t.co/nQyVoWZLuDpic.twitter.com/b6sAqGLlug
विराट कोहली
इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर आता है. कोहली ने टी-20 विश्व कप 2014 में खेले गए 6 मुकाबलों में 129.15 की स्ट्राइक रेट और 106.33 के औसत से 319 रन बनाए थे. 9 सालों तक ये रिकॉर्ड विराट के ही नाम पर दर्ज था, जिसे फरहान ने इस टूर्नामेंट में अपने नाम कर लिया है.
दिलशान करुणारत्ने
टी-20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर लंकाई बल्लेबाज दिलशान करुणारत्ने का है. दिलशान ने 7 मुकाबले खेले थे, जिसमें 52.83 के औसत और 144.75 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 317 रन बनाए थे.
बाबर आजम
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम टी-20 विश्व कप के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. बाबर ने 2021 में अपनी टीम के लिए 6 मुकाबलों में 60.60 के औसत और 126.25 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे.
महेला जयवर्धने
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम आता है. लंकाई बल्लेबाज ने 6 मुकाबलों में 60.40 के औसत और 159.79 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें:2 शतक लगाकर इतरा रहे हैं साहिबजादा फरहान, ऐसा तो 9 साल पहले ही कर चुका है ये विस्फोटक बल्लेबाज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us