/newsnation/media/media_files/2026/03/01/sahibzada-farhan-2026-03-01-12-29-34.jpg)
Sahibzada Farhan Photograph: (Image Source: X/ICC)
T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की टीम भले ही सेमीफाइनल में जगह बनाए बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. मगर, ये टूर्नामेंट उनके सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के लिए बेहतरीन रहा. उन्होंने 2 शतक लगाए, जिससे कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े. साहिबजादा टी-20 विश्व कप के इतिहास में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. मगर, क्या आप उस बल्लेबाज का नाम जानते हैं, जिसने सालों पहले ये कारनामा किया था...
साहिबजादा फरहान ने लगाए 2 शतक
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. भले ही वह अपनी टीम को सेमीफाइनल तक न पहुंचा सके हो, लेकिन बल्ले से खूब धमाल मचाया है. फरहान ने इस टूर्नामेंट में 2 शतक लगाए. पहला शतक नामीबिया के खिलाफ 100* रनों की शतकीय पारी खेली थी. वहीं, दूसरा शतक उनके बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को आया, जब उनकी टीम को इन रनों की सबसे ज्यादा जरूरत थी.
टी-20 विश्व कप 2026 में फरहान ने 6 मुकाबले खेले, जिसमें 76.60 के औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए. इस दौरान न केवल उन्होंने 2 शतक लगाए बल्कि उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी देखने को मिले.
𝐀 𝐒𝐚𝐡𝐢𝐛𝐳𝐚𝐝𝐚 𝐅𝐚𝐫𝐡𝐚𝐧 𝐬𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐢𝐧 𝐊𝐚𝐧𝐝𝐲 👌
— ICC (@ICC) February 28, 2026
The swashbuckling batter stormed to a glorious second #T20WorldCup 2026 ton in a crunch game 💯
Watch the highlights here ➡️ https://t.co/9AI9OmjN8tpic.twitter.com/DWZfpxfHcj
क्रिस गेल ने 9 साल पहले कर दिया था ये कारनामा
साहिबजादा फरहान से पहले टी-20 विश्व कप के इतिहास में 2 शतक लगाने का कारनामा वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया था. गेल ने 2007 में इस टूर्नामेंट में पहला शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. वहीं, उन्होंने दूसरा शतक टी-20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था.
भारत की ओर से T20 वर्ल्ड कप में किसने बनाया है शतक?
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए शतक लगाने का कारनामा सिर्फ सुरेश रैना ने किया है. रैना ने टी-20 वर्ल्ड कप 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए लीग मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था. रैना ने 60 गेंदों पर 101 रनों की धाकड़ पारी खेली थी. उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के देखने को मिले, उनका स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा. इसी के साथ रैना टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले भारत के पहले व एकमात्र बल्लेबाज बन गए.
ये भी पढ़ें: हिटमैन रोहित शर्मा का टूटा विशाल रिकॉर्ड, शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी को दी मात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us