ZIM VS SA: जिम्बाब्वे ने मैच हारकर भी जीता दिल, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से अपने नाम किया मैच

ZIM VS SA: जिम्बाब्वे के साथ खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. विजयरथ पर रहते हुए ही अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल मैच खेलेगी.

ZIM VS SA: जिम्बाब्वे के साथ खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. विजयरथ पर रहते हुए ही अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल मैच खेलेगी.

author-image
Sonam Gupta
New Update
ZIM VS SA result

ZIM VS SA result

ZIM VS SA: टी-20 विश्व कप 2026 का 51वां मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 154 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया. भले ही जिम्बाब्वे इस मैच को हार गई हो, लेकिन उसने फैंस का दिल जीतते हुए टूर्नामेंट का अंत किया है. 

Advertisment

साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मैच

जिम्बाब्वे के दिए 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई थी. जिम्बाब्वे ने पावर प्ले में ही 3 विकेट झटक लिए थे. मगर, फिर अफ्रीकी टीम ने वापसी की और 5 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया.

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी पारी डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली, जो 42 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा रयान रिकेल्टन ने 31, डेविड मिलर ने 22 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में ट्रिस्टन स्टब्स 21 और जॉर्जे लिंडे 30 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. इस तरह साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 5 विकेट से जीता और अब विजयरथ पर सवार रहते हुए ही सेमीफाइनल मैच खेलेगी.

जिम्बाब्वे ने बना थे 153/7 रन

साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई जिम्बाब्वे की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बोर्ड पर लगाए थे.

इस मैच में कप्तान सिकंदर रजा ने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए, जो सबसे बड़ी पारी रही. रजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. जहां, सिकंदर रजा ने अकेले 73 रन बनाए, वहीं पूरी टीम ने मिलकर 75 रन बनाए, जबकि 5 रन एक्स्ट्रा से आए.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोलकाता में हुई है 4 बार भिड़ंत

ZIM vs SA
Advertisment