/newsnation/media/media_files/2026/03/01/team-india-2026-03-01-16-45-41.jpg)
Team India Photograph: (BCCI)
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. जीतने वाली टीम सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. टीम इंडिया को सेमीफाइनल की टिकट चाहिए, तो उसे हर हाल में इस मैच को जीतना होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, तो चलिए मैच से पहले जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है.
टीम इंडिया का कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है और चारों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल किया है. यह आंकड़े बता रहे हैं कि इस मैदान पर भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ कितना दबदबा रहा है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का है शानदार रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया ने आखिर बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच साल 2022 में खेला था. इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराया था. इससे पहले हुए 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट, 6 विकेट और 8 रन से हराया था. अब करीब 4 साल बाद इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 का मुकाबला खेला जाएगा.
ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
टीम इंडिया का ईडन गार्डन्स में टी20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 8 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हराकर अपने इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड अच्छा रहा है.
📍 Kolkata#TeamIndia turning up the heat ahead of a crucial contest 🔥#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/t6Hkh9rBZT
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के ये 3 मैच विनर खिलाड़ी, आज बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us