IND vs WI: वेस्टइंडीज के ये 3 मैच विनर खिलाड़ी, आज बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज एक अहम मैच खेला जाने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज एक अहम मैच खेला जाने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs WI these 3 west indies player can be dangerous for team india

IND vs WI these 3 west indies player can be dangerous for team india

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज एक अहम मैच खेला जाने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में दोनों ही टीमें अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी. वैसे तो भारत के रिकॉर्ड्स ईडन-गार्डन्स में बहुत अच्छे हैं, लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन करके आ रही कैरेबियाई टीम भी इस मैदान पर अच्छा खेल दिखाती है. ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 कैरेबियाई प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जो इस मैच में टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.

Advertisment

शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर इस टूर्नामेंट में गजब के फॉर्म में हैं. नंबर-3 पर उन्होंने अपने खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. भारतीय टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार है. हेटमायर ने अबतक इस टूर्नामेंट में 6 मुकाबलों की इतनी ही पारियों में 44 की औसत और 182 के स्ट्राइक-रेट से 221 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी भी निकली है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हेटमायर ने 85 रन की पारी खेली थी.

रोमारियो शेफर्ड

रोमारियो शेफर्ड का नाम इस लिस्ट में होना लाजमी है. वह वेस्टइंडीज टीम के सबसे घातक खिलाड़ियों में से एक हैं, वह गेंद और बल्ले से मैच बदलने का दमखम रखते हैं. पहले ही मुकाबले में उन्होंने हैट्रिक के साथ 5 विकेट हॉल लिया था. वह अब तक टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट में 3 पारियों में 6 विकेट ले चुके हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उन्होंने 52 रन की पारी खेली थी. वह अब तक 156 के स्ट्राइक-रेट के साथ 80 रन बनाए हैं. निचले क्रम में आकर वह टीम इंडिया के हाथ से मैच को दूर लेकर जा सकते हैं.

रोस्टन चेज

वेस्टइंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता हैं. टी20 वर्ल्ड कप में अब तक स्पिनर के खिलाफ पहले ही ओवर में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपने विकेट गंवाएं हैं. ऐसे में विंडीज टीम रोस्टन चेज का बतौर ऑफ स्पिनर पहले ही ओवर में इस्तेमाल कर सकती है. इस खिलाड़ी ने अबतक टूर्नामेंट में 4 मुकाबलों में इतने ही बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज उनके 4 ओवर को किस तरह से खेलती है.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास, ईडन गार्डन में तबाही मचाकर हासिल करेंगे खास मुकाम

Ind Vs Wi
Advertisment