IND vs WI: अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास, ईडन गार्डन में तबाही मचाकर हासिल करेंगे खास मुकाम

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में अभिषेक शर्मा के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आइए उसके बारे में जानते हैं.

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में अभिषेक शर्मा के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आइए उसके बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs WI

IND vs WI Photograph: (X\BCCI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड पूरा करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. दरअसल, आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला खेला जाने वाला है. सुपर-8 के इस अंतिम मैच को जीतकर भारत और वेस्टइंडीज दोनों सेमीफाइनल में जगह बनाने चाहेंगी. 

Advertisment

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में अभिषेक पास मौका 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें पहले से ही जगह बना चुकी है. अब भारत और वेस्टइंडीज दोनों के पास मौका होगा कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर जगह बना ले. इस दोनों में से हारने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी.  

अभिषेक के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका 

इस मैच में अभिषेक शर्मा तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे. इसके साथ ही उनके पास इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी मौका होगा. इस मैच में अभिषेक के पास 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने का मौका होगा. इस समय अभिषेक शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 93 छक्के हैं. वो अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 छक्के और लगा देते हैं तो वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लेंगे. 

अभिषेक के लिए अब तक निराशाजनक रहा वर्ल्ड कप

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा की शुरुआत बेहद खराब रही थी. अभिषेक शुरुआत के 3 मैचों में अपना खता भी नहीं खोल पाए थे. वो एक रन के लिए भी तरस रहे थे. इसके बाद उन्होंने सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाए. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 70 रन बनाए हैं.  

ये भी पढ़ें :हिटमैन रोहित शर्मा का टूटा विशाल रिकॉर्ड, शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी को दी मात

Abhishek Sharma Record T20 world Cup 2026 abhishek sharma Ind Vs Wi
Advertisment