ZIM VS SA: साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने दिखाया दम, जिम्बाब्वे ने दिया 154 रनों का लक्ष्य

ZIM VS SA: साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां, जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका के सामने 154 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया है.

ZIM VS SA: साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां, जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका के सामने 154 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
ZIM VS SA inning update

ZIM VS SA inning update Photograph: (Image Source: AFP)

ZIM VS SA: टी-20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई जिम्बाब्वे की टीम ने 153 रन बोर्ड पर लगाए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि जिम्बाब्वे के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड करके जीत दर्ज कर पाते हैं या फिर विजयरथ पर सवार अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल से पहले जिम्बाब्वे को धूल चटाती है.

Advertisment

जिम्बाब्वे ने बनाया 153/7 का स्कोर

साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जिम्बाब्वे ने इस मैच में अफ्रीका की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बोर्ड पर लगाए. इस मैच में कप्तान सिकंदर रजा ने अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

उन्होंने सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए. रजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. जहां, सिकंदर रजा ने अकेले 73 रन बनाए, वहीं पूरी टीम ने मिलकर 75 रन बनाए, जबकि 5 रन एक्स्ट्रा से आए. टीम ने 7 विकेट गंवाकर 154 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.

साउथ अफ्रीका ने की अच्छी गेंदबाजी

जिम्बाब्वे के साथ खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपने 6 गेंदबाजों की इस्तेमाल किया. अफ्रीकी टीम के लिए कॉर्बिन बॉश और क्वेना मफाका ने 2-2 विकेट चटकाए. वहीं, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्किया ने 1-1 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोलकाता में हुई है 4 बार भिड़ंत

ZIM vs SA
Advertisment