ZIM vs IRE: बिना एक भी गेंद खेले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, सुपर-8 में बनाई जगह

ZIM vs IRE: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. जबकि जिम्बाब्वे ने T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

ZIM vs IRE: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. जबकि जिम्बाब्वे ने T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Australia Cricket Team

Australia Cricket Team Photograph: (AFP)

ZIM vs IRE: ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. बारिश ने ऑस्ट्रेलिया का सफर यही खत्म कर दिया है. दरअसल पेल्लेकेल इंटरनेशनल स्टेडियम में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाना वाला ग्रुप स्टेज का मैच बारिश की वजह से बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया है. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गया. इसी के साथ जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. जबकि ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है.

Advertisment

आयरलैंड के बीच खेला जाना वाला यह जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही काफी अहम था. खासकर ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद ही महत्वपूर्ण था, लेकिन बारिश विलेन बनी और मैच रद्द हो गया. पेल्लेकेल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह से ही लगातार बारिश हो ही थी. जिसके बाद करीब ढाई घंटे इंतजार करने के बाद मैच को कैंसिल करने का फैसला लिया गया.

ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में हारती तो ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद भी बनी रहती, लेकिन बारिश ने कंगारू टीम की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया. जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था. अब ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. 

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंची जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे की टीम ने इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे की टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है. इससे पहले 2022 में जिम्बाब्वे ने सुपर-12 में पहुंचा था. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में क्वलीफाई करने वाली जिम्बाब्वे 7वीं टीम बन गई है. इससे पहले भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जगह बनाई है. अब सुपर-8 में जाने वाली आखिरी टीम पाकिस्तान और यूएसए में से कोई एक हो सकती है. पाकिस्तान अपना आखिरी मैच हार जाता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:  NZ vs CAN: 19 वर्षीय युवराज सामरा ने ध्वस्त किया पाकिस्तानी प्लेयर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Australia Cricket Team T20 world Cup 2026 ZIM vs IRE
Advertisment