NZ vs CAN: 19 वर्षीय युवराज सामरा ने ध्वस्त किया पाकिस्तानी प्लेयर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Yuvraj Samra Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के 19 वर्षीय खिलाड़ी युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ इतिहास रच दिया है. इस खिलाड़ी ने पाकिस्तानी प्लेयर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

Yuvraj Samra Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के 19 वर्षीय खिलाड़ी युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ इतिहास रच दिया है. इस खिलाड़ी ने पाकिस्तानी प्लेयर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Yuvraj Samra

Yuvraj Samra Photograph: (AFP)

Yuvraj Samra Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के 19 साल के खिलाड़ी युवराज सामरा ने शतक जड़ इतिहास रच दिया है. युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. युवराज सामरा ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक किसी खिलाड़ी ने नहीं किया था. 

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सामरा ने बनाया कीर्तिमान

युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी खिलाड़ी ने 20 साल से कम की उम्र में शतक लगाया है. युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. 

पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 22 साल 127 दिन की उम्र में शतक लगाने का कारनामा किया था. अब युवराज समरा ने सिर्फ 19 साल और 141 दिन की उम्र में शतक जड़ पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट नेशन की ओर से शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

युवराज समरा टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि ICC टूर्नामेंट्स में भी सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का रिकॉर्ड चकनाचूर किया है. इतना ही नहीं T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट नेशन की ओर से शतक लगाने वाले युवराज समरा पहला खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 65 गेंदों पर 110 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौका और 6 छक्का शामिल रहा. 

ICC टूर्नामेंट्स में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी

19 साल 141 दिन - युवराज समरा VS न्यूजीलैंड, 2006
20 साल 196 दिन - पॉल स्टर्लिंग VS वेस्टइंडीज, 2011
21 साल 76 दिन - रिकी पोंटिंग VS वेस्टइंडीज, 1996
21 साल 87 दिन - अविष्का फर्नांडो VS वेस्टइंडीज, 2019
21 साल 165 दिन - शहरयार नफीस VS जिम्बाब्वे, 2006

यह भी पढ़ें:  इमरान खान के समर्थन में आए सुनील गावस्कर और कपिल देव, कर रहे हैं इंसानी बर्ताव की अपील

T20 world Cup 2026 NZ vs CAN
Advertisment