इमरान खान के समर्थन में आए सुनील गावस्कर और कपिल देव, कर रहे हैं इंसानी बर्ताव की अपील

Sunil Gavaskar Kapil Dev Support Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के सपोर्ट में अब कपिल देव और सुनील गावस्कर भी खडे़ हो गए हैं.

Sunil Gavaskar Kapil Dev Support Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के सपोर्ट में अब कपिल देव और सुनील गावस्कर भी खडे़ हो गए हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
kapil-dev-sunil-gavaskar-stood in support -imran-khan

kapil-dev-sunil-gavaskar-stood in support -imran-khan

Sunil Gavaskar Kapil Dev Support Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान लंबे वक्त से जेल में बंद हैं. पिछले कुछ वक्त से जेल में उनकी तबियत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में अब दुनियाभर के क्रिकेटर्स एकजुट होते दिख रहे हैं और वह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के साथ सही और इंसानी बर्ताव करने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर भी इमरान के समर्थन में खड़े हो गए हैं.

Advertisment

जेल में बिगड़ती जा रही है इमरान खान की सेहत

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान 3 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. जेल में उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इमरान खान की सेहत की जानकारी लेने के लिए सीनियर वकील सलमान सफदर को आडियाला जेल भेजा था. सलमान सफदर के हिसाब से अक्टूबर 2025 के बाद इमरान खान की आंखें खराब होने लगीं. वर्तमान में एक आंख से उन्हें बिलकुल भी दिखाई नहीं दे रहा है.

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सरकार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा. कोर्ट ने कहा कि जब आप एक आम कैदी को इलाज दे सकते हैं तो इमरान खान को क्यों नहीं दे रहे हैं? सरकार ने उस वक्त सही तरीके से इलाज कराने की बात कही थी.

कपिल देव और सुनील गावस्कर भी सपोर्ट में आए

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल के को-साइन वाली यह पिटीशन में दुनियाभर के क्रिकेटर्स साइन कर रहे हैं, जिसमें अब पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर भी शामिल हो गए हैं.  साइन करने वाले पूर्व क्रिकेटरों ने इस बात पर जोर दिया है कि उनकी अपील राजनीतिक तालमेल के बजाय "खेल भावना और आम इंसानियत की भावना" पर आधारित है.

कपिल देव ने एनडीटीवी को बताया, "यह पिटीशन ग्रेग चैपल ने शुरू की थी. सुनील गावस्कर और मैंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं."

पिटीशन में हो रही है अपील

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल के को-साइन वाली पिटीशन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लिखी गई है. इस पिटीशन के जरिए दुनियाभर के तमाम क्रिकेटर्स पिछले 3 सालों से जेल में बंद इमरान खान के साथ जेल के अंदर "सही और इंसानी बर्ताव" की मांग कर रहा है. पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी सरकार से तत्काल चिकित्सा सहायता दैने की अपील की है .

ये भी पढ़ें: NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को चटाई धूल रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने रहे जीत के हीरो

Imran Khan sunil gavaskar Kapil Dev
Advertisment