NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को चटाई धूल रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने रहे जीत के हीरो

NZ vs CAN: टी-20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत अपने नाम की है. ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र कीवी टीम की जीत के हीरो रहे.

NZ vs CAN: टी-20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत अपने नाम की है. ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र कीवी टीम की जीत के हीरो रहे.

author-image
Sonam Gupta
New Update
NZ vs CAN result new zealand beat canada by 8 wickets in t20 world cup 2026

NZ vs CAN result new zealand beat canada by 8 wickets in t20 world cup 2026 Photograph: (Image Source: AFP)

NZ vs CAN: टी-20 विश्व कप 2026 का 31वां मुकाबला न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला गया. चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में केले गए इस मैच में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में न्यूजीलैंड ने आसानी से लक्ष्य को 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सुपर-8 की ओर एक कदम बढ़ाया है.

Advertisment

न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता मैच

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बड़ी ही आसानी से 16वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज टिम शैफर्ट 6 और फिन एलेन 21 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, तीसरे विकेट के लिए रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स के बीच 146 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई.

जहां, रचिन 39 गेंदों पर 59 रन बनाकर और ग्लेन फिलिप्स 36 गेंद पर 76 रनों की नाबाद पारी खेलकर नाबाद लौटे. इस तरह कीवी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट को हासिल कर लिया.

कनाडा ने बनाए थे 173/ 4 रन

कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जहां 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टीम ने मिलकर 173 रन बनाए. कनाडा की ओर से ओपनिंग करने आए युवराज सामरा ने 110 रन की शतकीय पारी खेली. वही, दिलप्रीत बाजवा ने 36 और नवनीत डालिवाल ने 10 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह कनाडा की टीम ने 20 ओवर में 173 रन बनाए. 

सुपर-8 में पहुंची न्यूजीलैंड

टी-20 विश्व कप 2026 में कनाडा को हराने के साथ ही न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीका भी सुपर-8 में पहुंच चुकी है. जबकि अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में मचाया तहलका, अकेले ही ले लिए 10 में से 8 विकेट

NZ vs CAN
Advertisment