मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में मचाया तहलका, अकेले ही ले लिए 10 में से 8 विकेट

Mohammed Shami Took 8 Wickets: भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटका लिए हैं. इसके बाद से हर तरफ उन्हीं की चर्चा है.

Mohammed Shami Took 8 Wickets: भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटका लिए हैं. इसके बाद से हर तरफ उन्हीं की चर्चा है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Mohammed Shami Took 8 Wickets

Mohammed Shami Took 8 Wickets

Mohammed Shami Took 8 Wickets: एक तरफ जहां टी-20 विश्व कप 2026 खेला जा रहा है. वहीं भारत में रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले शुरू हो चुके हैं. दूसरा सेमीफाइनल मैच बंगाल और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया है. शमी ने जम्मू-कश्मीर 8 बल्लेबाजों को अकेले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.

Advertisment

Mohammed Shami ने लिए 8 विकेट

रणजी ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच बंगाल और जम्मू-कश्मी के बीच खेला जा रहा है. जम्मू-कश्मीर के साथ खेले जा रहे इस नॉकआउट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की और विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी दिखे. उन्होंने पहली पारी में 22.1 ओवर फेंके और 8 विकेट चटका लिए.

जी हां, जम्मू-कश्मीर के 10 में से 8 विकेट तो शमी के खाते में ही आ गए. बचे हुए 2 मैच मुकेश कुमार ने चटकाए. शमी लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि अब सिलेक्टर्स कब उन्हें फिर से मौका देते हैं.

ऐसा रहा है अब तक का मैच का हाल

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने पहली पारी में 328 रन बनाए. जबकि जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 302 रन बनाए. जम्मू पर शमी कहर बनकर टूट पड़े और उन्होंने 8 विकेट चटका लिए.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका से हारने के बाद अभी भी सुपर-8 में पहुंच सकती है ऑस्ट्रेलिया, समीकरण आया सामने

mohammed shami
Advertisment