/newsnation/media/media_files/2026/02/17/australia-cricket-team-2026-02-17-11-54-44.jpg)
Australia cricket team Photograph: (Image Source: AFP)
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सोमवार की रात को ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब उनपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. मगर, अभी भी कंगारू टीम के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उसी समीकरण के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-8 में पहुंच सकती है.
बैक टू बैक 2 मैच हारी ऑस्ट्रेलिया
Another day of exhilarating #T20WorldCup action 🤩
— ICC (@ICC) February 16, 2026
More here 📲 https://t.co/B1tgEO1fe4pic.twitter.com/JnOtNx1EK7
टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप-बी का हिस्सा है. कंगारू टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें पहला मैच तो ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. लेकिन, फिर लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, तो वहीं सोमवार को श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी. इसी के कारण अब ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.
It was an electric evening in Kandy as fans turned up in numbers for the Sri Lanka-Australia clash 😍
— ICC (@ICC) February 16, 2026
Grab your #T20WorldCup tickets now and witness the action from the stadiums 🎫 https://t.co/Gu0TvUkk1zpic.twitter.com/rdRteTsE58
सुपर-8 में ऐसे पहुंच सकती है ऑस्ट्रेलिया
भले ही ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 2 लीग मैच गंवा दिए हो, लेकिन अभी भी उसके पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका है. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को ओमान के साथ खेला जाने वाला आखिरी लीग मैच बड़े अंतर से जीतना होगा. मगर, सिर्फ इतने से काम नहीं बनेगा, उन्हें उम्मीद करनी होगी की जिम्बाब्वे की टीम अपने बचे हुए दोनों ही लीग मैच हार जाए.
गौर करने वाली बात है कि जिम्बाब्वे के बचे हुए 2 मैच आयरलैंड और श्रीलंका के साथ होने हैं. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंच पाती है या फिर श्रीलंका के अलावा इस ग्रुप से जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच जाएगी.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: श्रीलंका की जीत से टीम इंडिया को होगा फायदा? सेमीफाइनल में सीट लगभग पक्की
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us