WPL 2026 Prize Money: जीतने वाली टीम ही नहीं हारने वाली टीम पर भी होगी पैसों की बारिश, जानिए कितनी है प्राइज मनी

WPL 2026 Prize Money: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल आज RCB W VS DC W के बीच खेला जाने वाला है. आइए जान लेते हैं कि प्राइज मनी में विजेता टीम को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे.

WPL 2026 Prize Money: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल आज RCB W VS DC W के बीच खेला जाने वाला है. आइए जान लेते हैं कि प्राइज मनी में विजेता टीम को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे.

author-image
Sonam Gupta
New Update
WPL 2026 Prize Money

WPL 2026 Prize Money Photograph: (Source: X/Women's Premier League)

WPL 2026 Prize Money: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रात 7.30 बजे शुरू होगा. एक ओर आरसीबी दूसरा टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं दूसरी ओर जेमिमा रोड्रिक्स अपनी टीम को पहली बार खिताबी जीत दिलाना चाहेंगी. तो आइए इस बड़े मैच से पहले जान लेते हैं कि डब्ल्यूपीएल की विनर टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिलेंगे?

Advertisment

WPL 2026 जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

वुमेन्स प्रीमियर लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी, तब मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी. तब MI को प्राइज मनी के रूप में 6 करोड़ रुपये दिए गए थे. इतना ही नहीं 2023 के बाद 2024 और 2025 में भी चैंपियन टीम को 6-6 करोड़ रुपये ही दिए गए. अब तक WPL 2026 के प्राइज मनी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

हारने वाली टीम को भी मिलेगी मोटी रकम

WPL 2026 का फाइनल मैच जीतने वाली टीम को तो 6 करोड़ रुपये मिलेंगे ही. साथ ही हारने वाली टीम पर भी पैसों की बारिश होगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले 4 सीजनों की ही तरह इस बार भी रनरअप टीम को प्राइज मनी के रूप में 3 करोड़ रुपये मिलेंगे. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5 लाख रुपये अलग से दिए जाएंगे.

ऑरेंज कैप विनर, पर्पल कैप विनर, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे अच्छे स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को भी 5-5 लाख रुपये अलग से मिलेंगे. फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 2.5 लाख रुपये मिलेंगे.

आरसीबी बनाम दिल्ली हेड टू हेड रिकॉर्ड

वुमेन्स प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. देखा जाए तो हेड टू हेड में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: WPL 2026: आज कितने बजे शुरू होगा RCB VS DC फाइनल मैच? जानिए कहां LIVE देख सकते हैं खिताबी जंग

WPL 2026
Advertisment