/newsnation/media/media_files/2026/02/04/wpl-2026-orange-cap-update-smriti-mandhana-can-won-this-if-she-scores-53-runs-in-finals-2026-02-04-06-15-37.jpg)
WPL 2026 orange cap update smriti mandhana can won this if she scores 53 runs in finals
WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा. एक ओर जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. अब गुरुवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल होगा, जिसमें स्मृति मंधाना के पास ऑरेन्ज कैप जीतने का मौका है. तो आइए जानते हैं कि उन्हें ऑरेन्ज कैप जीतने के लिए कितने रन बनाने होंगे?
हरमनप्रीत कौर के पास है ऑरेन्ज कैप
वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 अब निर्णायक मुकाबले तक आ पहुंचा है. अब तक खेले गए मुकाबलों के बाद ऑरेन्ज कैप हरमनप्रीत कौर के पास है. हरमन ने खेले 8 मैचों में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 68.40 के औसत और 150.66 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं. मगर, गौर करने वाली बात ये है कि मुंबई इंडियंस की टीम पहले राउंड से ही बाहर हो गई. ऐसे में अब हरमन के हाथ से ऑरेन्ज कैप निकल सकती है.
स्मृति मंधाना के पास है जीतने का मौका
And then there were 2⃣ 🙌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
Cannot wait for the 2026 #TATAWPL Final @RCBTweets 🆚 @DelhiCapitals ❤️💙#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Finalpic.twitter.com/LpsHd585Xh
हरमनप्रीत कौर WPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं और दूसरे नंबर पर Nat Sciver-Brunt हैं, जिन्होंने 321 रन बनाए हैं. मगर, नेट स्कीवर ब्रंट भी मुंबई की खिलाड़ी हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर स्मृति मंधाना का नाम आता है.
स्मृति ने अब तक 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 48.33 के औसत और 141.46 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए. ऐसे में अब यदि मंधाना फाइनल मुकाबले मेें 53 रन और बना लेती हैं, तो वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सज जाएगी.
नंदनी शर्मा 2 विकेट लेकर जीत सकती हैं पर्पल कैप
मौजूदा समय में पर्पल कैप सोफी डिवाइन के पास है. उन्होंने 9 मैचों में 16 के औसत से 16 विकेट लिए हैं. मगर, गुजरात जायंट्स की टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी. जबकि WPL 2026 में 16 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद नंदनी शर्मा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और वह फाइनल खेलेंगी. यदि वह फाइनल में 2 विकेट लेने में कामयाब हुईं, तो पर्पल कैप जीत लेंगी.
ये भी पढ़ें: WPL 2026 के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us