/newsnation/media/media_files/2026/02/03/delhi-capitals-make-their-way-into-the-final-of-the-wpl-2026-2026-02-03-22-35-19.jpg)
Delhi capitals make their way into the final of the wpl 2026 Photograph: (X/WPL)
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट पर 168 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 26 गेंद शेष रहते 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. WPL 2026 के फाइनल में अब दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी.
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत रही थी शानदार
दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ली और शैफाली वर्मा ओपनिंग करने उतरीं. दोनों ओपनर्स ने DC को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए के 89 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर एक ही ओवर में जॉर्जिया वेयरहम ने दिल्ली कैपिटल्स को 2 बड़े झटके दिए और दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा. लिजेल ली 24 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं. इस दौरान उन्होंने 8 चौका और एक छक्का लगाया. जबकि शैफाली वर्मा 21 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौंटी.
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
इसके बाद लौरा वोल्वार्ड्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाया. हालांकि जेमिमा नाबाद नहीं लौंटी. वो 23 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेलकर आउट हो गई. जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट 24 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं. वहीं मारिज़ैन कप्प ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाईं. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 7 विकेट से हराकर WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है.
The streak continues! 👏
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
4⃣ seasons, 4⃣ finals as @DelhiCapitals march into the #TATAWPL 2026 summit clash 💙#ClaimTheCrown | #GGvDC | #Eliminatorpic.twitter.com/CNF8OXzZsr
ऐसी रही गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट पर 168 रन बनाए थे. टीम के लिए बेथ मूनि ने सबसे ज्यादा 51 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका निकला. जबिक जॉर्जिया वेयरहम 25 गेंद पर 35 रन बनाईं. काशवी गौतम 18 रन और अनुष्का शर्मा ने 16 रनों का योगदान दिया. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिनेले हेनरी ने 3 विकेट चटकाया. नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए. जबकि मिन्नू मणि को 1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: U19 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, रोमांचक मैच में डिफेंडिंग चैंपियन को 27 रनों से हराया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us