U19 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, रोमांचक मैच में डिफेंडिंग चैंपियन को 27 रनों से हराया

U19 World Cup 2026 Final: इंग्लैंड ने 4 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

U19 World Cup 2026 Final: इंग्लैंड ने 4 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

author-image
Roshni Singh
New Update
England Qualify U19 World Cup 2026 Final

England Qualify U19 World Cup 2026 Final Photograph: (X/ICC Cricket World Cup)

U19 World Cup 2026 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड की टीम पहुंच गई है. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने 4 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री मार ली. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 277 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 47.3 ओवरों में 250 रनों पर ही सिमट गई. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. 

Advertisment

बेन मेयस और जोसेफ मूर्स के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इंग्लैंड ने 3 रन के स्कोर पर बेन डॉकिन्स के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए बेन मेयस और जोसेफ मूर्स के बीच 54 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर जोसेफ 33 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए, फिर मेयस 33 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इंग्लैंड ने 60 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. 

इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने लगाया शतक

इसके बाद कैलेब फाल्कनर ने कप्तान थॉमस रेव के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की और टीम का मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. थॉमस रेव ने 107 गंदों पर 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि फाल्कनर 40 रन बनाए. वहीं फरहान अहमद ने 28 रनों का योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ओलिवर पीक का शतक गया बेकार

इंग्लैंड के दिए 278 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही. ऑस्ट्रेलिया को 32 रन के स्कोर पर पहला और 47 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा. इसके बाद कप्तान ओलिवर पीक ने तीसरे विकेट के लिए नितेश सैमुअल के साथ 62 रनों की साझेदारी जरूर की, लेकिन इस पार्टनरशिप के टूटते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी लड़खड़ा गई.

नितेश सैम्युएल ने 47 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आर्यन शर्मा 23 गेंद पर 34 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने शतक तो लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट में पहली बार मिली है और टीम बाहर हो गई है. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 Warm-Up Match: कितने बजे शुरू होगा IND vs SA का वॉर्म-अप मैच? नोट कर लीजिए पूरी डिटेल्स

U19 World Cup 2026
Advertisment