T20 World Cup 2026 Warm-Up Match: कितने बजे शुरू होगा IND vs SA का वॉर्म-अप मैच? नोट कर लीजिए पूरी डिटेल्स

India T20 World Cup Warm-Up Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा. चलिए जानते हैं कि कब और कहां इस मैच को देख सकेंगे.

India T20 World Cup Warm-Up Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा. चलिए जानते हैं कि कब और कहां इस मैच को देख सकेंगे.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs SA Warm-Up match

IND vs SA Warm-Up match Photograph: (ANI)

India Warm-Up Match: ICC टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. वर्ल्ड कप से पहले अपने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेलेगी. भारत भी 4 फरवरी को अपना पहला वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, तो चलिए जानते हैं कि भारत और साउथ अफ्रीका का वॉर्म-अप मैच कब और कहां देख सकेंगे.

Advertisment

4 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा वॉर्म-अप मैच

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया इस वक्त मुंबई में है और तैयारियों में जुटी है. ज्यादातर खिलाड़ी मुंबई में टीम इंडिया के कैंप में पहुंच चुके हैं और अपनी तैयारियों को आखिरी अंजाम दे रहे हैं. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वॉर्म-अप मैच 4 फरवरी को खेला जाएगा.

शाम 7 बजे शुरू होगा IND vs SA वॉर्म-अप मैच

भारत और साउथ अफ्रीका का वॉर्म-अप मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. साउथ अफ्रीका की टीम भी मजबूत नहीं आ रही है. हालांकि टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, लेकिन फिर भी दोनों टीमों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत के मैच 7 बजे से ही शुरू होंगे.

टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर बना सस्पेंस

टीम इंडिया ने हाल में घर पर न्यूजीलैंड को 4-1 से टी20 सीरीज में हराया है. पूरे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. ऐसे में भरतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी फॉर्म के साथ उतरना चाहेगी. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर सस्पेंस खड़ा हो गया है, क्योंकि संजू सैमसन का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह से खामोश रहा था.

वहीं ईशान किशन ने बल्ले से तहलका मचाया था और शतक भी जड़ दिया था. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ही ओपनिंग करते हैं या फिर ईशान किशन को उतारा जाएगा, क्योंकि नंबर-3 पर खेलने वाले तिलक वर्मा वापसी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के फैसले पर ये क्या बोल गए शाहिद अफरीदी, हर तरफ हो रही है अब इसी की चर्चा

T20 world Cup 2026 IND vs SA
Advertisment