पाकिस्तान के फैसले पर ये क्या बोल गए शाहिद अफरीदी, हर तरफ हो रही है अब इसी की चर्चा

IND vs PAK: पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न खेलने वाले फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि वह अपनी सरकार के साथ खड़े हैं.

IND vs PAK: पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न खेलने वाले फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि वह अपनी सरकार के साथ खड़े हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
shahid afridi react on pakistan-decision-not-playing-against-india-in-t20-world-cup-2026

shahid afridi react on pakistan-decision-not-playing-against-india-in-t20-world-cup-2026

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप 2026 के शुरू होने से चंद दिन पहले पाकिस्तान ने नया नाटक शुरू कर दिया है. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी. इसके बाद से ही बवाल शुरू हो गया है. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में तमाम क्रिकेटर्स इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वह अपनी सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं.

Advertisment

शाहिद अफरीदी ने जारी किया बयान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से भारत बनाम पाकिस्तान मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अफरीदी का कहना है कि उन्हें अफसोस है कि पाकिस्तान इंडिया के खिलाफ नहीं खेलेगी. लेकिन वह इस मुश्किल स्थिती में आईसीसी को निष्पक्ष फैसला लेने की चुनौती देते हैं.

उन्होंने लिखा- 'मेरा हमेशा से मानना है कि जब राजनीति दरवाजे बंद कर देती है तो क्रिकेट दरवाजे खोल सकता है. यह अफसोस की बात है कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होगा, हालांकि मैं अपनी सरकार के साथ खड़ा हूं. आईसीसी को अब लीड करने की जरूरत है, अब बयान नहीं बल्कि फैसले लेने का वक्त आ गया है. आईसीसी को दिखाना होगा कि वह स्वतंत्र है.'

पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा?

पाकिस्तानी सरकार के 1 फरवरी को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के जरिए ऐलान कर दिया कि उनकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ 15 फरवरी को मैच नहीं खेलेगी. पोस्ट में लिखा- 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी.'

ये भी पढ़ें: ये हैं T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

T20 World Cup
Advertisment