ये हैं T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

Most Wickets in T20 World Cup: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, तो चलिए इससे पहले जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है.

Most Wickets in T20 World Cup: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, तो चलिए इससे पहले जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Most Wickets in T20 World Cup

Most Wickets in T20 World Cup Photograph: (ANI)

Most Wickets in T20 World Cup: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. इस बार टूर्मामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. इस बार भी टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे, तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन हैं.

Advertisment

शाकिब अल हसन

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के नाम है. उन्होंने 2007 से 2024 तक खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप के कुल 43 मैचों में 50 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान 9 रन देकर 4 विकेट लेना शाकिब अल हसन का बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2007 से 2016 तक खेलते हुए कुल 34 मैचों में 39 विकेट अपने नाम किए हैं. सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

लसिथ मलिंगा

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा तीसरे नंबर पर हैं. मलिंगा 2007-2014 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल  31 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 7.43 की इकॉनामी से कुल 38 विकेट चटकाए थे. उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन देकर 5 विकेट लेना है. 

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के राशिद खान के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं. वो अब तक 3 टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. इस दौरान हसरंगा ने कुल 19 मैचों में खेलते हुए 37 विकेट अपने नाम किए हैं. वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट प्रदर्शन सिर्फ 8 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है. वहीं राशिद खान ने 2014 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6.30 की औसत से कुल 37 विकेट अपने नाम किए हैं.

एडम जम्मा

इस मामले में पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्मा हैं. जम्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 21 मैचों में खेलते हुए कुल 36 विकेट अपने नाम किए हैं. जम्मा उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट रहा है. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 विवाद के बीच स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान में खेलने का किया फैसला, इस नए टीम के साथ जुड़ेंगे

T20 world Cup 2026
Advertisment