T20 World Cup 2026 विवाद के बीच स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान में खेलने का किया फैसला, इस नए टीम के साथ जुड़ेंगे

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में जगह नहीं मिली. अब स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया है.

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में जगह नहीं मिली. अब स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Steve Smith

Steve Smith

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप में बिना स्टीव स्मिथ के साथ खेलने उतरेगी. हालांकि स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली. अब स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया है. स्टीव स्मिथ PSL की नई फ्रेंचाइजी टीम सियालकोट स्टैलियन्स का हिस्सा होंगे. बता दें कि पीएसएल के 11वें सीजन में 2 नई टीमों की एंट्री हुई है, जिसमें से एक सियालकोट स्टैलियन्स है. 

Advertisment

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शेड्यूल का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल और पीएसएल की टकराव हो सकती है, लेकिन PSL की नई फ्रेंचाइजी टीम सियालकोट स्टैलियन्स ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. वहीं सूत्रों की माने तो स्टीव स्मिथ ने PSL में खेलने के लिए सियालकोट स्टैलियन्स की टीम को चुना है. हाल में स्मिथ ने BBL में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद PSL में उनकी अहमियत बढ़ गई है.

सियालकोट स्टैलियन्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. टीम ने इसी महीने सोशल मीडिया के जरिए हेड कोच का ऐलान किया था. बता दें कि स्टीव स्मिथ ने पहले भी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला, लेकिन अब वो PSL में खेलते नजर आएंगे. इतना ही नहीं सियालकोट स्टैलियन्स स्मिथ को अपना कप्तान भी बना सकती है. 

बिग बैश लीग 2025-26 के सीजन में स्टीव स्मिथ ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने BBL के इस सीजन कुल 6 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 59.80 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 299 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. अब स्मिथ PSL में भी अपने इस शानदार फॉर्म को बरकरार रखेंगे. 

यह भी पढ़ें:  WPL 2026 के फाइनल मैच में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, मलाइका अरोरा और तलविंदर करेंगे परफॉर्म

steve-smith
Advertisment