WPL 2026 के फाइनल मैच में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, मलाइका अरोरा और तलविंदर करेंगे परफॉर्म

WPL 2026 के फाइनल से पहले एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है, जहां मशहूर सेलिब्रिटीज परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं. इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जा चुकी है.

WPL 2026 के फाइनल से पहले एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है, जहां मशहूर सेलिब्रिटीज परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं. इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जा चुकी है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
WPL 2026 final malaika arora talvinder will perform in pre match entertainment

WPL 2026 final malaika arora talvinder will perform in pre match entertainment

WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब नॉकआउट स्टेज तक आ पहुंचा है. डब्ल्यूपीएल का एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी, जबकि RCB ने टेबल टॉपर रहते हुए फाइनल में अपनी सीट रिजर्व कर ली है. 5 फरवरी को सीजन का फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अब खबर आ रही है कि इस हाईवोल्टेज निर्णायक मुकाबले से पहले प्री मैच एंटरटेनमेंट होगा, जिसमें कई बड़े सितारे परफॉर्म करते दिखेंगे.

Advertisment

WPL 2026 के फाइनल में परफॉर्म करेंगे सेलिब्रिटीज

आईपीएल हो या डब्ल्यूपीएल... एंटरटेनमेंट की कमी नहीं होती है. अब वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल से पहले एक बार फिर स्टेज पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है. WPL की ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडिल के जरिए जानकारी दी गई है कि ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले मलाइका अरोरा और तलविंदर स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आएंगे.

इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है और सभी को इन परफॉर्मेंसेस का इंतजार है. आपको बता दें, प्री मैच परफॉर्मेंसेस 6.30 बजे से शुरू हो जाएंगी, जिसे आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

एलिमिनेटर जीतने वाली टीम FINAL में पहुंचेगी

3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और गुजराज जायंट्स के बीच इस सीजन का एलिमिनेटर मैच खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, वहीं हारने वाली टीम के लिए टूर्नामेंट का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

आपको बता दें, दोनों ही टीमों ने अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं उठाई है, जबकि दिल्ली ने पिछले 3 सीजनों में हर बार फाइनल तक का सफर तय किया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस बार भी दिल्ली फाइनल में पहुंचेगी या फिर गुजरात की टीम फाइनल तक का सफर तय करेगी.

RCB है फाइनल का हिस्सा

वुमेन्स प्रीमियर लीग में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाता है. ऐसे में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मौके को भुनाया. टीम ने 8 मे से 6 मैच जीते और 12 अंकों के साथ सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

ये भी पढ़ें: विराट या रोहित नहीं.... ये है वो एकमात्र भारतीय बल्लेबाज, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप में लगाया है शतक

WPL 2026
Advertisment