/newsnation/media/media_files/2026/02/04/jemimah-rodrigues-statement-after-qualify-in-finals-in-ipl-2026-2026-02-04-05-41-56.jpg)
Jemimah rodrigues statement after qualify in finals in ipl 2026
WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब 5 फरवरी को दिल्ली और आरसीबी के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतजार अब सभी बेसब्री से कर रहे हैं. बता दें, दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. तो आइए जानते हैं कि इस अहम जीत को दर्ज करने के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिक्स ने क्या-क्या कहा...
फाइनल में पहुंचने पर क्या बोलीं जेमिमा?
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर WPL में लगातार चौथी बार फाइनल में अपनी जगह बना ली है. इस अहम जीत के बाद कप्तान जेमिमा ने कहा, 'यह फाइनल बहुत अलग लग रहा है. लेकिन मुझे यह भी लगता है कि GG के साथ, पिछले दो मैच हमारे पक्ष में नहीं गए. हमें... आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे, आज हम 7 विकेट से जीते. तो मुझे लगता है कि जब आप एक टीम के तौर पर विश्वास बनाए रखते हैं, तो जादू होता है.'
गेंदबाजों की जमकर की तारीफ
The streak continues! 👏
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
4⃣ seasons, 4⃣ finals as @DelhiCapitals march into the #TATAWPL 2026 summit clash 💙#ClaimTheCrown | #GGvDC | #Eliminatorpic.twitter.com/CNF8OXzZsr
मंगलवार की रात खेले गए मुकाबले को जीतने के बाद जेमिमा ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने खासतौर पर मैरिजेन कैप को मेंशन किया, जिन्होंने भले ही विकेट न लिया हो, लेकिन इकोनॉमिकल बॉलिंग की.
गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए जेमी ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा श्रेय हमारे गेंदबाज़ों को जाता है. कैपी, मैं यह कह रही हूं, आज हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच जिताया. लेकिन सच कहूं तो, वे मुझे एक कप्तान के तौर पर अच्छा दिखाते हैं. आप जानते हैं, फ़ील्ड सेट करना आसान है, बॉलिंग में बदलाव करना आसान है, लेकिन आपको फिर भी बाहर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना होता है. और हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. और हां, मेरा मतलब है, एक और मैच बाकी है और हम वही प्लान रखेंगे.'
फाइनल के लिए क्या है प्लान?
See you on 5th, @RCBTweets 👋 pic.twitter.com/FJP3HHRD0I
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 3, 2026
कैप्टन जेमिमा रोड्रिक्स ने कहा कि फाइनल से पहले उनकी टीम ज्यादा प्रैक्टिस नहीं करेगी, क्योंकि पिछले 6 दिनों में उन लोगों ने 3 गेम खेले हैं. ऐसे में सिर्फ मानसिक रूप से फ्रेश रहना जरूरी होगा.
कैप्टन ने कहा, 'एक और गेम बाकी है. हम अपने प्लान सिंपल रखेंगे, पॉजिटिव रहेंगे, लेकिन हाँ, एक और गेम बाकी है, फिर हम सेलिब्रेट करेंगे. (बाकी दिन के लिए प्लान?) मुझे लगता है कि यह बहुत चिल रहेगा. जो भी प्रैक्टिस करना चाहता है, वह करेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ज्यादा लोग करेंगे क्योंकि हमने छह दिनों में तीन गेम खेले हैं. तो बस मेंटली फ्रेश रहना है और क्योंकि सब लोग अच्छे से तैयार हैं. सबने अपना काम कर लिया है. बस 5 तारीख को बाहर जाकर कुछ अच्छा क्रिकेट खेलने का समय है.'
ये भी पढ़ें: WPL 2026 Final: फाइनल में इस दिन होगी RCB vs DC की भिड़ंत, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us