WPL 2026 Final: फाइनल में इस दिन होगी RCB vs DC की भिड़ंत, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्स

WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जाएगा. एलिमिनेटर में दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में एंट्री मारी है.

WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जाएगा. एलिमिनेटर में दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में एंट्री मारी है.

author-image
Roshni Singh
New Update
RCB vs DC WPL 2026 Final

RCB vs DC WPL 2026 Final Photograph: (X/WPL)

WPL 2026 Final: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ कौन सी टीम खेलेगी यह तय हो गया. दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. यानी अब महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच RCB vs DC के बीच खेला जाएगा.

Advertisment

लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम WPL के पहले सीजन से ही लगातार चौथी बार वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 बार फाइनल में जगह बनाई थी और हर बार टीम को शिकस्त मिली. एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी दिल्ली कैपिटल्स को WPL के फाइनल में हरा चुकी है. अब एक बार फिर फाइनल में आरसीबी और डीसी की भिड़ंत होगी.

5 फरवरी को खेला जाएगा WPL 2026 का फाइनल मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों बडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB एक बार खिताब जीत चुकी है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार है. अब देखने वाली बात होगी कि जेमिमा रोड्रिग्स DC को पहली ट्रॉफी दिला पाती हैं या नहीं.

ऐसा रहा WPL 2026 का एलिमिनेटर मैच का हाल

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट पर 168 रन बनाए थे. टीम के लिए बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेलीं. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 26 गेंद शेष रहते 3 विकेट गंवाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया. DC के लिए लिजेल ली (43), शैफाली वर्मा (31), लौरा वोल्वार्ड्ट (32) और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (41) रन बनाईं.  

यह भी पढ़ें:  U19 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, रोमांचक मैच में डिफेंडिंग चैंपियन को 27 रनों से हराया

WPL 2026 WPL 2026 Final
Advertisment