/newsnation/media/media_files/2026/01/30/wpl-2026-2026-01-30-09-21-07.jpg)
WPL 2026 Photograph: (Source: X/Royal Challengers Bengaluru)
WPL 2026 : वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की अपनी 6वीं जीत दर्ज की और इसी के साथ फ्रेंचाइजी ने सीधे फाइनल का टिकट कटा लिया है. जबकि अब तक प्लेऑफ के लिए 2 टीमें क्वालीफाई भी नहीं कर पाई हैं. तो आइए आपको उस वजह के बारे में बताते हैं कि आखिर आरसीबी बिना प्लेऑफ के शुरू हुए, आखिर फाइनल में कैसे पहुंच गई.
FINAL में पहुंची RCB
WPL 2026 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर बेहद रोमांचक रहा है. गुरुवार रात यूपी वॉरियर्स की टीम को हराकर RCB ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. मैच की बात करें, तो यूपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 144 रनों का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य को बेंगलुरु आधारित फ्रेंचाइजी ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर ही सफलतापूर्वक चेज किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की.
12 अंक के साथ फाइनल में पहुंची RCB
Signing off the league stage in style. ✍️#PlayBold#ನಮ್ಮRCB#WPL2026pic.twitter.com/kQ2F9YIqeG
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) January 30, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह फ्रेंचाइजी के पास 12 अंक हैं और इसी के साथ स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली इस टीम ने सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आपको बता दें, इस सीजन की शुरुआत में लगातार 5 मैच जीतकर आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी और अब ये टीम WPL 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.
सीधे फाइनल में कैसे पहुंच गई RCB?
Presenting the first finalist of #TATAWPL 2026 🥳
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 29, 2026
Make way for the @RCBTweets ❤️#KhelEmotionKa | #UPWvRCBpic.twitter.com/qXkTOUJzIk
RCB ने इस सीजन के फाइनल में जगह बना ली है. ऐसे में फैंस के जहन में सवाल आ रहे होंगे कि आखिर प्लेऑफ के शुरू होने से पहले ही फ्रेंचाइजी ने फाइनल में कैसे जगह बना ली? दरअसल, डब्ल्यूपीएल का प्लेऑफ आईपीएल से काफी अलग होता है. इसमें 3 टीमें ही क्वालीफाई करती हैं और लीग स्टेज पर टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है. जबकि दूसरी फानलिस्ट टीम को प्लेऑफ के मैचों में जीत दर्ज करनी होती है.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Instagram: वापस आ गया विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट, आखिर बंद होने के पीछे क्या थी वजह?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us