/newsnation/media/media_files/2026/02/03/delhi-capitals-vs-gujarat-giants-2026-02-03-12-56-03.jpg)
delhi capitals vs gujarat giants
WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए एलिमिनेटर तक आ पहुंचा है. इस सीजन का एलिमिनेटर मैच आज शाम को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम के लिए टूर्नामेंट का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. तो आइए जानते हैं कि ये मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप लाइव इसे कहां देख सकेंगे?
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर मैच आज खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आ जाएंगे.
Captain @JemiRodrigues scores the winning runs and @DelhiCapitals reach the eliminator of the TATA WPL! 🥳💙
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 1, 2026
UP NEXT 👉 #TATAWPL Eliminator 👉 #GGvDC 👉 TUE, 3rd FEB 6:30 PM pic.twitter.com/ouQ6BB9x8a
LIVE कहां देख सकेंगे मैच?
वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबलों की ही तरह एलिमिनेटर मैच का भी टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा आप मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं.
दिल्ली और गुजरात हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC W VS GG W Head To Head Record)
WPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली और गुजरात दोनों ने ही 4-4 मैच जीते हैं. ऐसे में हेड टू हेड देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलेगा.
ऐसी हैं दोनों टीमें
गुजरात जायंट्स महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, डेनिएल व्याट-हॉज, यास्तिका भाटिया, किम गर्थ, तितास साधु, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, तानिया भाटिया, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, दीया यादव
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच कैंसिल होने पर क्या फैंस को वापस मिलेगा टिकट का पैसा? जानिए क्या कहता है नियम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us