/newsnation/media/media_files/2026/02/03/ind-vs-pak-2026-02-03-11-26-31.jpg)
IND vs PAK Photograph: (ANI)
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए दुनिया भर के क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में इन दोनों टीमों के बीच मैच होने वाला था, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान वर्ल्ड कप में तो खेलेगा लेकिन वो भारत के खिलाफ नहीं खेलने वाली है.
इस महामुकाबले के लिए जब टिकट ऑनलाइन आईं तो फैंस में टिकट खरीदने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया. कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गई थी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं हुआ तो क्या फैंस को उनके टिकट के पैसे वापस मिलेंगे. आइए इस बारे में जानते हैं.
🚨PAKISTAN HAS PUT THE AXE ON ITS OWN FOOT.🚨
— Sam (@Cricsam01) February 1, 2026
- Pak govt has decided to boycott match against India in T20I WC
- ICC will stop funding the PCB
- ICC will not issue NOCs to international players who want to play in PSL
- No Bilateral Series with pakpic.twitter.com/Xw1m1HXdaf
क्या फैंस को वापस मिलेंगे पैसे?
क्रिकेट मैच के लिए जब फैंस टिकट खरीदते हैं और मैच नहीं होता है. उनको मुकाबला नहीं देखने के लिए मिलता है तो ऐसे स्थिति में आईसीसी ने टिकट के लिए कुछ नियम बनाए हैं. इन नियमों के मुताबिक अगर कोई भी मैच टॉस से पहले ही रद्द हो जाता है तो दर्शकों के पूरे पैसे रिफंड किए जाते हैं.
इसके साथ ही मैच में अगर सिर्फ 5 ओवर का खेल होता है तो इस स्थिति में भी पूरी पैसे वापस करने का प्रावधान है. नॉकआउट मुकाबले में 10 ओवर का खेल होने और कोई नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में भी पूरा पैसा वापस कर दिया जाता है.
पाकिस्तान को मिल सकती है सजा
इस मैच में भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर पाकिस्तान को सजा दी जा सकती है. अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के साथ मैच खेलने नहीं उतरता है तो आईसीसी भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट से उसे बैन कर सकती है. इसके साथ ही उन पर कई अन्य प्रकार के प्रतिबंध भी लगा सकता है.
रैंकिंग में भी पाकिस्तान को होगा नुकसान
इसके अलावा ब्रॉडकास्टर को होने वाले नुकसान यानी की 200 से 250 करोड़ की भरपाई भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को करनी होगी. इसके अलावा आईसीसी रैंकिंग और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक में भी पाक भारी क्षति पहुंच सकती है.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगी टक्कर, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us