/newsnation/media/media_files/2025/12/17/ind-vs-sa-4th-t20-toss-update-2025-12-17-17-43-44.jpg)
IND vs SA 4th T20 Toss Update
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से करने वाली है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरेगी. इंडियन टीम 7 फरवरी को अपना पहला मुकाबला नामीबिया के साथ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है. लेकिन इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी खेलते हुए देखने के लिए मिलने वाले हैं.
सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी वर्ल्ड कप के मैच से पहले एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. इन सभी खिलाड़ियों का जलवा वार्म-अप मैच में दिखने वाला है.
4 days to go! ✨
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 3, 2026
Suryakumar Yadav steps into his 4th ICC Men’s T20 World Cup with experience, confidence, and 360° flair! 🏏🔥
Countdown’s on. The SKY 360 show awaits. ⏳
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 #INDvUSA | SAT, FEB 7, 6 PM pic.twitter.com/rrSZfLf0Bm
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगा मैच
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के मद्देनजर अभ्यास मैच खेलने वाले हैं. अब ये अभ्यास मैच कब और कहां होने वाला है, आइए इस बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं.
कब और कहां होगा मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वार्म-अप मैच 4 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाने वाला है. ये मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले का टॉस भारतीय समय के अनुसार 6:30 पर होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 7 बजे फेंकी जाएगी.
यहां पर देखें मुकाबला
इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी. अन्य टीमों के मुकाबलों की सिर्फ लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है. भारत के इस मुकाबले को टीवी पर भी दिखाया जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 8 गेंदबाज, 1 ने 2 बार किया कमाल, एक ने ली Double Hat-tricks
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us