/newsnation/media/media_files/2026/02/03/t20-world-cup-2026-02-03-10-19-29.jpg)
T20 World Cup Photograph: (x/ sri lanka)
T20 World Cup : आज से 4 दिन बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक हासिल की है.
इन गेंदबाजों में एक गेंदबाज तो ऐसा है, जिसने दो बार हैट्रिक अपने नाम की है, जबकि एक अन्य गेंदबाज ने डबल हैट्रिक लेकर धमाल मचाया था. आइए इन सभी गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.
4 days to go! ✨
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 3, 2026
Suryakumar Yadav steps into his 4th ICC Men’s T20 World Cup with experience, confidence, and 360° flair! 🏏🔥
Countdown’s on. The SKY 360 show awaits. ⏳
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 #INDvUSA | SAT, FEB 7, 6 PM pic.twitter.com/rrSZfLf0Bm
टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
- टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली ने हासिल की थी. उन्होने ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच 2007 वर्ल्ड कप में केप टाउन में खेले गए मैच में शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तजा, आलोक कपाली को लगातार आउट कर हैट्रिक पूरी की थी.
- टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी हैट्रिक आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने हासिल की थी. उन्होंने आयरलैंड बनाम नीदरलैंड के बीच 2021 वर्ल्ड कप में अबू धाबी में खेले गए मैच में कॉलिन एकरमैन, रयान टेन डोएशेट, स्कॉट एडवर्ड्स, रोएलोफ वैन डेर मर्व को लगातार चार बॉल में आउट कर डबल हैट्रिक हासिल की और इतिहास रच दिया था.
- इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास तीसरी हैट्रिक अपने नाम की थी. उन्होंने श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 2021 वर्ल्ड कप में शारजाह में एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा, ड्वेन प्रीटोरियस को पवेलियन भेजकर हैट्रिक हासिल की.
- टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथी हैट्रिक अफ्रीकाई पेसर कगिसो रबाडा ने हासिल की. उन्होंने 2021 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के बीच शारजाह खेले गए मैच में क्रिस वोक्स, इयोन मोर्गन, क्रिस जॉर्डन को आउट कर ये मुकाम हासिल किया था.
- यूएई के गेंदबाज कार्तिक मयप्पन भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक ले चुके हैं. वो ऐसा करने वाले पांचवें गेंदबाज बने थे. उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में यूएई और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में जीलोंग में भानुका राजपक्षे, चरिथ असलांका, दासुन शनाका को पवेलियन भेजा.
- टी20 वर्ल्ड कप में जोश लिटिल हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बने. उन्होंने आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच 2022 वर्ल्ड कप में एडिलेड में केन विलियमसन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर को आउट कर हैट्रिक ली.
- ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले सातवें गेंदबाज बने. वो पहले ऐसे गेंदबाजी भी हैं, जिन्होंने दो बार हैट्रिक ली है. कमिंस ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 2 बार हैट्रिक ली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच में नॉर्थ साउंड में महमूदुल्लाह, महेदी हसन, तौहीद ह्रदय को हासिल कर अपनी पहली हैट्रिक हासिल की. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में किंग्सटाउन में राशिद खान, करीम जनत, गुलबदीन नायब को पवेलियन भेजकर ये कारनामा किया.
- टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन भी हैट्रिक ले चुके हैं. वो ऐसा करने वाले 8वें गेंदबाज है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के बीच ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में अली खान, नस्तुष केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर को आउट कर हैट्रिक पूरी की थी.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज से डरे विरोधी, स्ट्राइक रेट देख गेंदबाजों के छूटे पसीने
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us