/newsnation/media/media_files/2026/02/03/t20-world-cup-2026-2026-02-03-09-42-23.jpg)
T20 World Cup 2026 Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब सिर्फ 4 दिनों का समय बाकी है. उससे पहले आज हम आपको उस भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जिससे सभी टीमों के गेंदबाज घबरा रहे होंगे. विरोधी टीमों के तेज गेंदबाज, स्पिनर गेम के हर फेज में इस भारतीय बल्लेबाज को बॉलिंग डालने से डर रहे होंगे. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है और कौन सा वो बल्लेबाज है, जिसे हर फेज में बॉलिंग करने से सभी टीमों के गेंदबाज डर रहे हैं. तो आइए हम आपको इस खिलाड़ी के बारे में और इससे गेंदबाजों के डरने की वजह के बारे में बताने वाले हैं.
ये भारतीय बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा है. भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर युवराज सिंह से कोचिंग लेने वाले अभिषेक अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं. वो पहली बॉल से ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की क्षमता रखते हैं. उनका स्ट्राइक रेट खेल के हर फेज में कमाल का रहा है, जिसकी वजह से वो स्पिनर और पेसर सभी की जमकर पिटाई करते हैं.
A commanding performance! 🔝#TeamIndia win by 4⃣8⃣ runs in Nagpur to take a 1⃣-0⃣ lead in the 5-match T20I series 👏
— BCCI (@BCCI) January 21, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ItzV352h5X#INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/BuAT0BluHk
अभिषेक का स्ट्राइक रेट उड़ाएगा विरोधियों के होश
अभिषेक शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओवरऑल स्ट्राइक रेट 195 है, जो विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ाने के लिए काफी है. इसके साथ ही पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 190 है, जो तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को भी शुरुआती 6 ओवर में उनसे डरने पर मजबूर करता है.
पेसर और स्पिनर के खिलाफ अभिषेक का स्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा के तेज गेंदबाजों के सामने स्ट्राइक रेट की बात करें तो उनका स्ट्राइक रेट 188 है. इस स्ट्राइक रेट के साथ कोई खेलता है तो उससे डरना जरूरी है. अभिषेक स्पिनर्स के सामने और खतरनाक हो जाते हैं. स्पिन गेंदबाजों के सामने उनका स्ट्राइक रेट 211 का हो जाता है, जो स्पिनर्स को दिन में तारे दिखाने के लिए काफी है.
THE BEST T20I BATTER CURRENTLY - ABHISHEK SHARMA 🫡 pic.twitter.com/F39hkEQCfN
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 2, 2026
अभिषेक शर्मा का धमाकेदार करियर
अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 38 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 37 पारियों में 37.1 की औसत और 194.7 की स्ट्राइक रेट के साथ 1297 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 शतक और 8 अर्धशतक हैं. उनके नाम 123 चौके और 88 छक्के भी दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: संजू सैमसन समेत ये 4 खिलाड़ी बाहर, पूर्व भारतीय ओपनर ने USA के खिलाफ चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-XI
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us