/newsnation/media/media_files/2026/02/04/rcb-vs-dc-final-2026-02-04-11-08-52.jpg)
RCB vs DC Final Photograph: (X/WPL)
RCB vs DC Final : महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. आरसीबी ने टेबल टॉप करके फाइनल में एंट्री मारी है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को हराकर WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. अब इन दोनों टीमों के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा.
दिल्ली कैपिटल्स चौथी बार फाइनल में दिखाएगी जलवा
ये दोनों टीमों वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में एक दूसरे के साथ भिड़ने वाली है. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स बतौर कप्तान पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में उतरने वाली हैं लेकिन उन्होंने बतौर खिलाड़ी तीन फाइनल खेले हैं. क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 2023, 2024, 2025 के फाइनल में जगह बनाई है. टीम ने इन तीनों सीजन टेबल टॉप कर फाइनल में एंट्री की थी.
And then there were 2⃣ 🙌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
Cannot wait for the 2026 #TATAWPL Final @RCBTweets 🆚 @DelhiCapitals ❤️💙#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Finalpic.twitter.com/LpsHd585Xh
आरसीबी अपने दूसरे फाइनल में फिर से जीतना चाहेगी खिताब
अब जेमिमा चौथा बार फाइनल में उतरने वाली हैं. जबकि आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना अपना दूसरा फाइनल खेलने वाली हैं. उन्होंने 2024 में पहला फाइनल खेला था, जहां दिल्ली को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब दिल्ली के पास आरसीबी से उस हार का बदला लेने का मौका होगा. उससे पहले दिल्ली के फाइनल बॉन्ड पर एक नजर डालते हैं और अब तक उसका फाइनल में प्रदर्शन कैसा रहा जानते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल का सफर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सबसे पहले साल 2023 में फाइनल में जगह बनाई थी. ये सीजन का पहला संस्करण था, जहां मेग लेनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में फाइनल मैच खेला था. इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए. मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 3 विकेट पर 134 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
दिल्ली की टीम ने दूसरी बार 2024 में फाइनल में जगह बनाई, जहां उसकी टक्कर स्मृति मंधाना की आरसीबी से हुई. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी पहले खेलते हुए 18.3 ओवर में 113 पर ढेर हो गई. आरसीबी ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
Catches that win big matches 🫴
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 4, 2026
Awe-inspiring partnership 🤝
The maiden #TATAWPL title dream 🏆
🎥 @DelhiCapitals' fantastic effort in the #Eliminator summed up by Sneh Rana and Shafali Verma🙌 - By @RajalArora#ClaimTheCrown | #GGvDC | @TheShafaliVerma | @SnehRana15pic.twitter.com/iQ8aoeXolK
दिल्ली कैपिटल्स तीसरी बार फाइनल में 2025 में पहुंची, जहां एक बार फिर दिल्ली और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ. इस बार फिर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान से 149 रन बनाए हैं. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना पाई और 8 रनों से हार गई.
दिल्ली कैपिटल्स तीन बार फाइनल में पहुंची और तीनों बार उसका ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. अब चौथी बार डीसी फाइनल में है, वो इस बार नई कप्तान जेमिमा की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी.
ये खबर भी पढ़ें :WPL 2026 Final: फाइनल में इस दिन होगी RCB vs DC की भिड़ंत, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us