WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पहले बैटिंग करेगी गुजरात, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

WPL 2026 DC W VS GG W : वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने गेंदबाजी करने का फैसला किया.

WPL 2026 DC W VS GG W : वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने गेंदबाजी करने का फैसला किया.

author-image
Sonam Gupta
New Update
WPL 2026

WPL 2026

WPL 2026 DC W VS GG W : वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस का सिक्का उछला, तो दिल्ली के पक्ष में गिरा. जहां, कप्तान जेमिमा रोड्रिक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऐसी हैं.

Advertisment

बिना बदलाव के उतरीं दोनों टीमें

सीजन के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस पर दोनों कप्तानों ने बताया कि वह बिना किसी बदलाव के पिछले मैच वाली ही प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर रही हैं.

जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस पर कहा, 'हम पहले बॉलिंग करना चाहेंगे. यह एक फ्रेश पिच लग रही है. कोई भी टारगेट चेज किया जा सकता है, और ओस आने से, लाइट्स में पिच थोड़ी बेहतर हो जाएगी. टीम के लिए मैसेज यही है कि जो चीज़ें हमारे कंट्रोल में हैं, उन्हें कंट्रोल करें. आज एक नया गेम है, अगर कोई गेम सबसे अधिक मायने रखता है तो वह आज रात का है. इसलिए जीतना चाहते हैं. टीम वही है.'

एश्ले गार्डनर ने टॉस पर कहा, 'हम बैटिंग करने वाले थे और हमें बस ऐसा लग रहा था कि वे शायद बॉलिंग करना चाहेंगे और यह हमारे लिए अच्छा रहा. हम बैट से आक्रामक खेलना चाहते हैं और पावरप्ले का फायदा उठाना चाहते हैं. आज रात हमारे लिए कुछ भी नहीं बदलेगा. पिछले कुछ विकेट्स की तरह ही लग रहा है. कंडीशंस को जल्दी से समझना है और उसी हिसाब से खेलना है. पिछली बार वाली ही टीम है.'

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स महिला : बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़

दिल्ली कैपिटल्स महिला : लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

ये भी पढ़ें: ये हैं T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

Advertisment