Advertisment

Women's T20 WC 2023: 10 टीमें, 23 मुकाबले, जानें महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

महिला वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
women t20 world cup

India, Australia Team( Photo Credit : Social Media)

Advertisment

Women's T20 World Cup 2023 Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गया है. 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका (South Africa) की राजधानी केप टाउन (Cape Town) में भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा जाएगा. इस दिन मेजबान टीम साउथ अफ्रीका का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम से होगा. महिला टी20 वर्ल्ड कप कुल 17 दिनों तक चलेगा. इसमें कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को केप टाउन में शाम 6.30 बजे खेला जाएगा.  

महिला वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. टीम इंडिया (Team India) को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है. दोनों ग्रुपों में टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. 10 फरवरी से 21 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत के घातक बॉलर के वीडियो से खौफ में कंगारू टीम, कश्मीरी खिलाड़ी से मांगी मदद

महिला टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप:  

ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल (भारतीय समयानुसार) 

10 फरवरी: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
11 फरवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
12 फरवरी: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
13 फरवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
15 फरवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
15 फरवरी: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
18 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
18 फरवरी: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल, रात 10.30 बजे)
20 फरवरी: भारत बनाम आयरलैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
23 फरवरी: पहला सेमीफाइनल (केपटाउन, शाम 6.30 बजे)
24 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
26 फरवरी: फाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)

women's T20 World Cup भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2023 Womens T20 World Cup Venue Women's T20 World Cup 2023 ICC Womens T20 World Cup smriti Women's T20 World Cup 2023 schedule Harmanpreet Kaur Deepti Sharma Women's T20 World Cup date Women's T20 World Cup time
Advertisment
Advertisment
Advertisment