भारत-इंग्लैंड के बीच होगा T20 World Cup 2026 का सेमीफाइनल? स्टार क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल होने की संभावना पर स्टार क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने इस मुकाबले को लेकर अहम बात बोली है.

T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल होने की संभावना पर स्टार क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने इस मुकाबले को लेकर अहम बात बोली है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
India vs England

India vs England Photograph: (AFP)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने समापन की ओर धीरे-धीरे पहुंच रहा है. सुपर-8 के तीन मुकाबलों के बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ग्रुप-2 से टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है. अब उसका मुकाबला भारत या वेस्टइंडीज में से किसी एक से होने वाला है. क्योंकि इन दोनों टीमों में से जो टीम सुपर-8 का अपना अंतिम मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ग्रुप-1 में भारत या वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर रहेगी. ऐसे में वो ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम से खेलेगी. वहीं ग्रुप-1 की टॉप टीम ग्रुप-2 की नंबर 2 टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी. 

Advertisment

भारत से हो सकता है इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच

इस सबसे पहले ही इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना करने की उम्मीद को लेकर उत्साह जताया. विल जैक्स को उम्मीद है कि उनका सेमीफाइनल मैच इंडियन क्रिकेट टीम के साथ हो सकता है. उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं. 

भारत के साथ सेमीफाइनल पर क्या बोले विल जैक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, 'हां, इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल बहुत बड़ा होगा. इंडिया और उससे जुड़ी स्टोरीलाइन के बारे में हर कोई जानता है. यह वेस्ट इंडीज भी हो सकता है और उन्होंने हमें मुंबई में हराया है, इसलिए हम जानते हैं कि यह कितना मुश्किल होने वाला है. हम रविवार को उनका गेम देखेंगे और नतीजा देखेंगे. हम तैयार रहेंगे और मुझे लगता है कि हम इसमें उम्मीद और उत्साह के साथ उतरेंगे'.

विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच में विल जैक्स ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल किया. उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं बल्लेबाजी में 18 बॉल में 4 चौके और 1 छ्क्के के साथ 32 रनों की नाबाद पारी खेली.

ये भी पढ़ें : Pakistan vs Sri Lanka: बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान-श्रीलंका मैच, तो किसे मिलेगी सेमीफाइनल में जगह, जानें पूरा गणित

England Team India T20 world Cup 2026
Advertisment