Pakistan vs Sri Lanka: बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान-श्रीलंका मैच, तो किसे मिलेगी सेमीफाइनल में जगह, जानें पूरा गणित

Pakistan vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में अगर बारिश हुई और ये मैच बारिश के चलते रद्द हो गया तो कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगा. आइए जानते हैं.

Pakistan vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में अगर बारिश हुई और ये मैच बारिश के चलते रद्द हो गया तो कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगा. आइए जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Pakistan vs Sri Lanka

Pakistan vs Sri Lanka Photograph: (AFP)

Pakistan vs Sri Lanka: आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मैच खेला जाने वाला है. ये दोनों टीमें आज सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में एक दूसरे से शाम 7:00 बजे श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी. ये मैच पाकिस्तान के लिए बहुत मायने रखता है, जबकि श्रीलंका के लिए इस मैच के नतीजे का कोई मतलब नहीं है. इस मैच को अगर पाकिस्तान बड़े अंतर से जीत जाता है तो, वो सेमीफाइनल में जगह बना सकता है.

Advertisment

वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. इस मैच में पाकिस्तान के लिए जीत बहुत जरूरी है. अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाता है या बड़े अंतर से जीतकर अपनी नेट रन रेट नहीं सुधार पाता है तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

बारिश के चलते रद्द हुआ पाकिस्तान-श्रीलंका मैच तो किसे मिलेगा फायदा

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला ये मैच अगर बारिश के चलते रद्द होता है तो, कौन सी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. बारिश पाकिस्तान के लिए फायदेमंद होगी या फिर नुकसानदायाक आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

वेदर रिपोर्ट

आज पल्लेकेले के मौसम की बात करें तो, एक्यूवेदर के अनुसार, इस मैच के दिन पल्लेकेले में बारिश की बहुत कम उम्मीद है. शाम 7 बजे तक बारिश होने की कोई भी आशंका नहीं है. आज यहां का टेम्परेचर 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं ह्यूमिडिटी 48% के आसपास रहेगा. इस मैदान पर हवा 6 KM/H से चलने की उम्मीद है. ऐसे में पाकिस्तान श्रीलंका का पूरा मैच फैंस को देखने के लिए मिलने की उम्मीद है.

पाकिस्तान-श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

श्रीलंका: पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीकशाना, दिलशान मदुशंका.

ये भी पढ़ें : PAK vs SL: पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे बनाएगा जगह, जानिए क्या है पूरा सिनेरियो

sl vs pak weather report pakistan vs sri lanka
Advertisment