/newsnation/media/media_files/2026/02/28/pakistan-2026-02-28-08-49-22.jpg)
Pakistan Photograph: (AFP)
PAK vs SL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सोई हुई किस्मत एक बार फिर से जाग गई है. इंग्लैंड ने बीते शुक्रवार जैसे ही न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के मर चुके सपने को एक बार फिर जिंदगी मिल गई. अब पाकिस्तान के पास आज शाम 7:00 बजे से पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले श्रीलंका के खिलाफ मैच को बड़े अंतर से जीतकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा. आइए जानते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. सेमीफाइनल में जगह बनाने का उसका सिनेरियो क्या है.
कैसे पाकिस्तान बनाएगा सेमीफाइनल में जगह
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक सुपर-8 में दो मैच खेले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड के हाथों उन्हें हार मिली थी. अब वो अपना अंतिम सुपर-8 का मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाले हैं. इस समय पाकिस्तान का 1 पॉइंट है. उनका नेट रन रेट -0.461 है.
नेट रन रेट पर न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए पाकिस्तान को दासुन शनाका की श्रीलंका को 65 से ज्यादा रनों से हराना होगा. या फिर 13 ओवर के अंदर टारगेट पूरा करना होगा, हालांकि मैच की पहली इनिंग के बाद ही आंकड़े ठीक से पता चल पाएंगे, जब टारगेट सामने आएगा.
Pakistan semi final qualification scenario:
— Farhan Nisar (@farhanwrites) February 27, 2026
- Bat 1st: win by 64 runs
- Bat 2nd: chase in 13th overs #PAKvsSL#T20WorldCup2026#Pakistanpic.twitter.com/kbOkJr2SvK
पाकिस्तान-श्रीलंका मुकाबले पर टिकी न्यूजीलैंड की नजर
इंग्लैंड से हारकर न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल का टिकट अब पाकिस्तान और श्रीलंका मैच पर डिपेंड करता है. न्यूजीलैंड श्रीलंका की जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. वहीं पाकिस्तान की श्रीलंका पर बड़ी हार न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से खेलने से रोक देगी. न्यूजीलैंड के 3 मैचों की समापन के बाद 3 पॉइंट्स हैं. उनका पाकिस्तान के साथ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था.
FOR PAKISTAN IN SEMI FINAL
— Jyoti Budania (@BudaniaJyoti) February 27, 2026
Scenario 1 (Bat First)
If Pakistan score 190/20 overs.They must restrict SL to around 140 or below
win by 50+ runs
NRR –0.461 to +1.390
Scenario 2
If Sri Lanka score 170/20
Pakistan must chase 171 in 14–15 overs maximum#T20WorldCup2026#PAKvsSLpic.twitter.com/str8ISnxoS
इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की. अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार गया. इस बक्त उनका नेट रन रेट+ 1.390 है. पाकिस्तान को अब सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे श्रीलंका को सिर्फ हराना नहीं होगा बल्कि बड़े अंतर और अलग-अलग समीकरण के साथ हराकर टूर्नामेंट से बाहर करना होगा.
ये भी पढ़ें : PAK vs SL: आज पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खेलेगा श्रीलंका मैच, जानिए मुकाबले की पूरी डिटेल्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us